प्रैग्नेंट सानिया मिर्जा ने करवाया फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉट करती आईं नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 05:49 PM (IST)

भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा प्रैग्नेंट है। इन दिनों वह प्रैग्नेंसी स्टाइल को लेकर चर्चा में है। वह अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को फुल एन्जॉय कर रही है। हाल में ही उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। 

जस्ट फॉर वुमेन(JFW) मैगजीन के लिए सानिया ने फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। कवर पेज पर सानिया ने नेवी ब्लू कलर की ड्रैस पहनी हुई है। इसके अलावा वह ब्लू और व्हाइट गाउन में दिख रही हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की। 

आपको बता दें कि सानिया ने अपने सोशल मीडिया पर खुद प्रैग्नेंसी के बारे में बताया था। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर करती रहती है। खबरों की मानें तो सानिया अक्टूबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

Content Writer

Priya dhir