इस हसीना के लिए Shoaib Malik ने छोड़ा सानिया का साथ, शादी की तस्वीरें आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 07:16 PM (IST)

भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर इन दिनों हर रोज तलाक की अफवाहें आ रही थीं। इन्हीं खबरों पर मोहर लगाते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया के एक्स- हसबैंड शोएब मालिक ने लगा दी है।  इतने दिनों तक तलाक की खबरों पर चुप्पी साधे हुए शोएब ने अचानक से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी करके सब को हैरान कर दिया। उन्होंने 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब और सना जावेद काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मलिक ने पिछले साल सना के बर्थडे पर उन्हें विश भी किया था और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं अब इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें ये शोएब की तीसरी शादी है। सब जानना चाहते हैं कि शोएब की तीसरी बेगाम है कौन?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कौन है शोएब की तीसरी बेगम सना जावेद

सना पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। साल 2012 में शहर- ए- जात से डेब्यू किया था। उनको अपनी आदकारी के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।  सना की ये दूसरी शादी है। पहले उन्होंने साल 2020 में सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी, पर ये रिश्ता लंबा नहीं चला, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

सानिया ने दी थी तलाक की हिंट

वहीं सानिया से पूर्व क्रिकेटर ने तलाक लिया है या नहीं, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसी बुधवार को सानिया ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करके तलाक की ओर संकेत किया था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था कि ,'शादी कठिन है। तलाक कठिन है। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें...' यहां पर देखिए सानिया की पूरी पोस्ट...

सानिया - शोएब ने साल 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। वहीं अब अचानक हुई शोएब की शादी से सारे हैरान है।

Content Editor

Charanjeet Kaur