बहन की शादी में सानिया मिर्जा का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक(Pix)

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2016 - 05:47 PM (IST)

शादियों का सीजन चल रहा है साथ ही विंटर सीजन भी चल रहा है। इसी सीजन में मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा की शादी बड़े ही धूम-धाम से हुई। शादी के सभी फंक्शन हैदाराबाद में हुए। इन सभी फंक्शन्स में सानिया मिर्जा और उनकी बहन का अलग-अलग लुक में नजर आई और उनका ये ग्लैमरस लुक देखने वाला था। वह शादी के हर फंक्शन में कहर ढाह  रही थी। इस शादी में सभी जाने-माने बॉलीवुड डीवाज आए थे और सभी का लुक देखने वाला था। 

वहीं सानिया भी किसी से कम नहीं है। वह भी शादी के हर फंक्शन में अलग-अलग स्टाइल की ड्रैसेज में नजर आई। उन्होंने सगाई में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गाउन, मेंहदी सेरेमनी के दौरान अनाम ने येलो लंहगा और सानिया ने सुकृति और आकृति का मस्टर्ड कलर का शरारा पहना। आइए जानते है सानिया मिर्जा का शादी के हर फंक्शन का ड्रैंसिंग सेंस ....

हल्दी सेरेमनी के दौरान सानिया ने अनीता डोंगरे का लाल लहंगा को मोनी अग्गरवाल की जूलरी के साथ कैरी किया। 

सानिया बींज लहंगे में और शोएब मलिक व्हाइट जैकेट और धोती पैंट में काफी वक्त बाद किसी फंक्शन में शरीक हुए।

सानिया ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गाउन । 

Punjab Kesari