सना खान ने रोमांटिक अंदाज में शौहर को किया बर्थडे विश, शेयर की खास पोस्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 05:57 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो जाने वाली एक्ट्रेस सना खान हाल ही में मुफ्ती अनस के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह पति के साथ हनीमून पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं जिसकी बहुत सारी वीडियोज और फोटोज भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं हाल ही में अब एक्ट्रेस ने पति मुफ्ती अनस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

रोमांटिक अंदाज में किया सना ने विश 

सना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति की एक तस्वीर शेयर की है और रोमांटिक अंदाज में पति को विश करते हुए सना ने लिखा अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें, जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर। सना खान ने पति की जो तस्वीर शेयर की है वह कश्मीर की है। सना खान इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सना 

आपको बता दें कि सना खान ने चाहे इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में सना पति के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

गुपचुप की थी शादी 

बता दें कि सना खान  ने अपनी शादी की खबर फैंस के साथ साझा नहीं की थी। जब उनकी शादी की वीडियो वायरल हुई तो फैंस हैरान रह गए थे इसके बाद सना खान ने खुद अपने फैंस से इस बात को शेयर किया था। 

Content Writer

Janvi Bithal