प्यारे से बेटे की मां बनी सना खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी Fans को न्यूज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 05:18 PM (IST)

मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी सना खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस और उनके पति अनस सैयद पेरेंट्स बन गए हैं। सना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। फैंस यह न्यूज सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सना ने बहुत ही खास अंदाज में फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। 

 शेयर किया प्यारा सा वीडियो

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तीन हथेलिया दिख रही हैं। यह वीडियो देख कर साफ दिख रहा है कि उनके घर में एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। सना के द्वारा शेयर की गई वीडियो में लिखा है कि  - 'अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया और जब अल्लाह देता है तो खुशी और मुशर्रत के साथ देता तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

साथ मं दिया प्यारा सा कैप्शन 

वीडियो शेयर करती ही सना ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि - 'आशा है कि अल्लाह हमें आने वाले दिनों में हमसे भी बेहतर बनाएं, ताकि हम अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें, वो अल्लाह की अमानत है उसे और बेहतर बना सकें। आप सभी को दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया। जह करने गए थे अनस सैयद, अल्लाह से मांगी दुआ हुई कबूल।' 

अपने पति का वेट कर रही हैं सना 

अनस सैयद हज पर गए थे पत्नी सना अपने पति का वेट कर रही थी कि वे कब मक्का से आएंगे। ऐसे में उन्होंने उनके स्वागत के लिए भी काफी इंतजाम किया था। उनके हज करके आने की खुशी में सना ने पूरा घर भी सजाया था। तभी अनस और सना को यह खुशखबरी मिल गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)


 

Content Writer

palak