हनीमून से लौटते ही मुसीबत में पड़ी सना खान, करवाना पड़ा कोरोना टेस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 05:58 PM (IST)

फिल्मी दुनिया से दूर हो जाने वाली सना खान इन दिनों अपने शौहर मुफ्ती अनस संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह कश्मीर में अपने पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही थी। इसकी बहुत सी फोटोज और वीडियोज भी उन्होंने शेयर की थी। सना खान की इन वीडियोज और फोटोज को फैंस ने खूब पसंद भी किया। हालांकि वह अब हनीमून पीरियड एन्जॉय करके वापिस आ चुकी हैं। लेकिन वापिस आते ही उनके सिर पर एक ऐसी एक मुसीबत पड़ गई कि उन्हें कोरोना टेस्ट करवाना पड़ गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

सना खान ने शेयर की वीडियो

दरअसल हनीमून से वापिस आते वक्त सना खान को कश्मीर एयरपोर्ट पर खुद का कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा। सना खान के इस वीडियो में कोई पीछे से कहता दिखाई दे रहा है कि बस हो गया वहीं इसकी एक वीडियो भी सना ने शेयर की है और वीडियो को शेयर करते हुए सना ने लिखा कोविड टेस्ट। इस वीडियो में सना खान कोरोना टेस्ट करवा रहीं हैं और इसके बाद उन्हें काफी खांसी भी होती है। सना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कश्मीर की कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ साफ देखे जा रहे हैं। आपको बता दें कि सना खान ने फिल्मी दुनिया को बाय बाय कर दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी थी। हालांकि सना खान की शादी की खबर के बाद भी फैंस काफी चौंक गए थे। 

Content Writer

Janvi Bithal