Navratri Recipe: सिंपल चावल नहीं, इस बार नवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं Samvat Rice Pulao

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 01:50 PM (IST)

नवरात्रि के व्रत शुरू होने वाले हैं। अगर आप भी इस बार नवरात्रि पर कुछ नया बनाकर खाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं समा राइस पुलाव की रेसिपी। बनाने में आसान होने के साथ-साथ यह बनाने में भी आसान है। साथ ही यह आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगी। चलिए आपको बताते हैं पुलाव बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री (सर्विंग्स - 2 3)

धुले हुए समा चावल - 300 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
तेल - 30 मिलीलीटर
जीरा - 1 छोटा चम्मच
मूंगफली - 40 ग्राम
काजू - 30 ग्राम
बादाम - 30 ग्राम
अदरक - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
आलू - 135 ग्राम
पानी - 750 मिलीलीटर
सेंधा नमक - 1 छोटा चम्मच
धनिया - गार्निश के लिए

बनाने की रेसिपी

1. एक बाउल में पानी और समा चावल डालकर 15 मिनट के लिए भिगो दें।
2. एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा भूनें।
3. इसमें मूंगफली, काजू, बादाम डालकर मीडियम आंच पर 3-5 मिनट सुनहरा होने तक भूनें।
4. फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
5. अब इसमें आलू डालकर मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
6. इसमें भीगे हुए चावल,  सेंधा नमक और 750 मिलीलीटर पानी डालें।
7. इसे ढक्कन से ढक दें और मीडियम आंच पर करीब 12 - 15 मिनट तक पकाएं।
8. इसे आंच से हटा लें और धनिए से गार्निश करें
9. लीजिए आपके समा राइस पुलाव बनकर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म परोसें।

Content Writer

Anjali Rajput