लव बर्ड्स केएल राहुल और आथिया ने की एक-जैसे कपड़ो में Twinning, सेट किए Couple Goals

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 05:02 PM (IST)

बॉलीवुड में लव अफेयर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। हाल ही में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आथिया शेट्टी और केएल राहुल बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल फरवरी यानी की अगले महीने शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी का भव्य समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में किया जाएगा। दोनों काफी समय से एक रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों शादी करने वाले हैं। आथिया और राहुल ने कभी भी अपना रिश्ता नहीं कबूला लेकिन तस्वीरों ने कई बार दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है। तो चलिए आआपको बताते हैं आथिया और राहुल के सेम आउटफिट्स...

आथिया शेट्टी और केएल राहुल से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी शादी की थी, इसके अलावा हेजल कीज और युवराज सिंह जैसे कई सेलिब्रिटिज ने शादी की थी। अब इस लिस्ट में इन दोनों का भी नाम शामिल होने वाला है। 

दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया लेकिन विदेशी दौरे से लेकर स्टेडियम तक कई बार कपल्स को एक बार स्पोट किया गया। 

सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरी के तस्वीरों पर भी कमेंट करते हुए नजर आते हैं। कई बार साथ में तस्वीरें और स्टोरीज में वह एकसाथ दिखते हैं। 

आथिया शेट्टी कई बार अपने होने वाले पति केएल राहुल के कपड़ों में भी दिख चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों की एक ही आउटफिट्स में तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

गौरतलब है कि दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है लेकिन इन्होंने कभी भी अपना रिश्ता नहीं कबूला जबकि इनकी ऐसी तस्वीरों से फैंस को दोनों के रिश्ते के बारे में कई बार हिंट्स मिल चुके हैं। 

खबरों की मानें तो आथिया और राहुल अगले महीने यानी फरवरी में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में शादी कर सकते हैं। 

Content Writer

palak