मां बनने की तैयारी में Samantha Ruth, बोलीं- प्रेग्नेंसी में बढ़ चुका है 11 किलो वजन
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 03:08 PM (IST)
नारी डेस्क: समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के एक बेहद खास दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी इस नई जर्नी की छोटी-छोटी झलकियां भी दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा, जहां फैंस ने उनसे प्रेग्नेंसी और मदरहुड से जुड़े कई सवाल पूछे। इसी दौरान समांथा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है।
प्रेग्नेंसी में 11 किलो बढ़ा वजन
समांथा ने अपने AMA सेशन की शुरुआत नई मांओं और मदरहुड का अनुभव कर रही महिलाओं से बातचीत के साथ की। उन्होंने पूछा, 'नई मांओं, आप कैसी हैं?' इसके जवाब में एक फैन ने बताया कि उसका वजन बढ़ रहा है। इस पर समांथा ने अपने अनुभव से जुड़ते हुए कहा कि वह इस बात को अच्छी तरह समझ सकती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह इस दौर को एंजॉय कर रही हैं, तो समांथा का जवाब भी काफी प्यारा था। उन्होंने कहा कि वह इस फेज को पूरे दिल से एंजॉय कर रही हैं।

'मॉम ब्रेन' पर भी हुई मजेदार बात
AMA के दौरान एक फैन ने 'मॉम ब्रेन' का अपना अनुभव शेयर किया। उसने बताया कि कई बार वह बिना सोचे कोई वाक्य शुरू कर देती है और फिर खुद ही भूल जाती है कि वह कहना क्या चाहती थी। समांथा ने इस पर भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह भी इस अनुभव का इंतजार कर रही हैं।एक अन्य नई मां ने अपनी दिनचर्या बताते हुए कहा कि वह बच्चे को दूध पिलाती हैं, डकार दिलाती हैं, फिर उसे झुलाती हैं और उसके बाद यही पूरा सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है। यह सुनकर समांथा ने कहा कि यह तो अभी से एक फुल-टाइम जॉब जैसा लग रहा है।
मदरहुड को लेकर खुद को महसूस कर रही हैं मजबूत
बातचीत के दौरान एक फैन ने कहा कि मदरहुड ने उसके लिए खुद से उम्मीदों का स्तर और ऊंचा कर दिया है। इस पर समांथा ने कहा कि उन्हें यह बात पसंद आई। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मदरहुड का यह सफर उन्हें इतना सशक्त महसूस कराएगा। उन्हें लगा था कि इस दौरान वह ज्यादातर परेशान या अभिभूत महसूस करेंगी, लेकिन उनका अनुभव उम्मीद से अलग रहा।
ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी को अपशब्द कहने वाले तक 3 दिन में पहुंची MNS, मंगवाई लिखित माफी
पति राज निदिमोरू के साथ शेयर कीं बेबीमून की तस्वीरें
समांथा अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में वह राज के साथ घूमती और इस खास फेज को एंजॉय करती नजर आईं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। हालांकि, समांथा ने यह भी साफ किया है कि हर प्रेग्नेंसी अलग होती है और उनकी एक्सरसाइज रूटीन को दूसरी महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के लिए सीधे तौर पर फॉलो न करें।

जून में समांथा ने खुद कंफर्म की थी प्रेग्नेंसी
समांथा की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। आखिरकार जून 2026 में एक्ट्रेस ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' की सक्सेस मीट के दौरान बताया था कि वह जल्द मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं। समांथा और राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद से ही समांथा सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
'मां इंति बंगाराम' के बाद लिया मैटरनिटी ब्रेक
वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा हाल ही में फिल्म 'मां इंति बंगाराम' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया और दिगंत मनचले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज और अपने बाकी वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद समांथा ने मैटरनिटी ब्रेक लेने का फैसला किया है। अब वह अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

समांथा के लिए यह दौर सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ में बदलाव का नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नई भूमिका में कदम रखने का भी है। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं, उससे उनके चाहने वाले भी इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

