सिटाडेल के प्रीमियर पर Samantha Prabhu ने फेक एक्सेंट में की बात तो वरूण भी नहीं रोक पाए हंसी

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 10:38 AM (IST)

एक्ट्रेस सामंथा प्रभु को हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज Citadel के प्रीमियर में देखा गया था। इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां पर वो ब्लैक ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उनके साथ एक्टर वरूण धवन भी थे। लेकिन यहां पर एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गई। दरअसल इवेंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां सामंथा  मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इस दौरान लोगों को उनका English Accent बहुत नकली लगा। फिर क्या था, लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं एक्ट्रेस के फैंस ने उनका पक्ष रखते हुए कहा कि वो ऐसे ही इंग्लिश में बात करती हैं। जिन्हें शक हो वो उनकी पुरानी वीडियो देख लें।  

वरूण धवन नहीं रोक पाए खुद की हंसी

इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स के हर कदम पर पैनी नजर रखने वाले यूजर्स ने ये भी महसूस किया कि वरूण को भी सामंथा का फेक accent सुन कर बहुत हंसी आ रही थी। उन्होंने किसी तरह से अपनी हंसी को दबाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वरूण समांथा की बात को बहुत ध्यान से सुन रहे हैं। देखते ही देखते उनकी आवाज में हाई पिच आ जाती और इंग्लिश बोलते हुए उनका लहजा एक असामान्य दक्षिण भारतीय वाला हो जाता है और साथ में ही वरूण के चेहरे के भाव बदल जाते हैं। नेटिज़न्स ने नोट किया कि एक्टर अपनी हंसी को कंट्रोल करने की बहुत कोशिश कर रहे है। वहीं कई एक्ट्रेस के फैंस उनके बचाव में भी उतर आए हैं। आइए नजर डालते हैं यूजर्स के मजेदार रिएक्शन पर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodCorner (@bolly.wood.corner)

देखें यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने कहा,  'ये उसका नकली लहजा नहीं है। ट्रोल करने के बजाए कृपया उसके पिछले इंटरव्यूज भी देख लो।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'दक्षिण भारतीय हमेशा अपने लहजे को बदलते हैं'।

 

 एक अन्य ने लिखा, 'वरूण खुद की हंसी कंट्रोल कर रहा है'।

जूनियर एनटीआर भी हो चुके हैं ट्रोल

वीडियो में सामंथा के बात करने के तरीके को देखकर कई अन्य लोगों ने भी इसे फेक बताया है। यह पहली बार नहीं है जब सितारों को उनके उच्चारण के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले, गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में 'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर अपने एक्सेंट को लेकर मजाक का पात्र बने थे। 

बता दें कि वरूण और सामंथा पहली बार सिटाडेल में वेबसीरीज में स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं प्रियंका का भी भारत में बहुत ही स्ट्रांग फैन बेस है तो लोग बेसब्री से वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur