सामंथा-नागा फिर जोड़ सकते हैं अपना टूटा हुआ रिश्ता! Divorce के बाद कई दर्द झेलते हैं कपल

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:51 PM (IST)

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के एक बार फिर साथ होने की उम्मीदें जाग गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामंथा ने अपनेउस पाेस्ट को डीलिट कर दिया है, जिसमें नागा से अलग होने की घोषणा की गई थी। ऐसे में दोनों के एक होने के कयास लगने शुरु हो गए हैं।

PunjabKesari
लोगों में जगी एक उम्मीद

इस पाेस्ट को हटाने के बाद  उम्मीद लगाई जा रही है कि  सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है और वह फिर से साथ रहेंगे। कुछ दिन पहले ही दोंनो ने तलाक की जानकारी फैंस को दी थी। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा था-  पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे। इस खबर के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था। 

PunjabKesari
 सोच समझकर लेना चाहिए तलाक जैसा फैसला

इन दोनों को देखकर यही लगता है कि तलाक जैसा  बड़ा फैसला सोच समझकर ही लिया जाए तो अच्छा है।  जिस रिश्ते को सालों से प्यार और अपनेपन से सींचा जाता है उसका यूं टूटना काफी तकलीफ देता है। कई बार हालात कपल को एक दूसरे से अलग हाेने के लिए मजबूर कर देते हैं। पर ये फैसला लेना इतना आसान नहीं हाेता क्योंकि क रिश्ते के साथ प्यार, भावनाएं, यादें, जिम्मेदारियां जैसी कई चीजें जुड़ी होती हैं

PunjabKesari
पार्टनर से हमेशा के लिए हो जाते हैं दूर 

तलाक के दौरान ये समझना और विश्वास करना  मुश्किल होता है कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट रहा है। तलाक एक ऐसा सच है जो आपको अपने पार्टनर से हमेशा के लिए दूर कर देता है।  ऐसे में यदि आप बच्चों के माता पिता हैं तो इसकी तकलीफ कई ज्यादा हो जाती है। ये सवाल कपल के मन में जरुर आता है कि  बच्चों के बड़े होने पर मैं उन्हें अपनी शादी के अंत के बारे में क्या बताएंगे। 

PunjabKesari

इंसान को अंदर से तोड़ देता है तलाक 

तलाक का दर्द किसी को भी तोड़ सकता है, तभी तो इसे  सब से बुरी चीज माना जाता है। इसके बाद चीजें भी ठीक नहीं हो सकती, क्योंकि यह इंसान को अंदर से तोड़ देता है। वह परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता खो बैठता है, खुद को बहुत अकेला और असहाय महसूस करने लगता है।  ऐसे में कुछ लोग डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं तो कुछ खुद को दूसरों से काटने लगते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static