गम भुलाने के लिए Uttarakhand पहुंची सामंथा, जानिए घूमने के लिए क्यों बेस्ट है Rishikesh?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 05:02 PM (IST)

साउथ की ब्यूटी क्वीन सामंथा हाल ही में नागा चैतन्य से सामंथा अलग हो गई है। उन्होंने अपने चार साल रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला किया। ऐसे में वे अपने गम को भुलाने के लिए करीबी दोस्तों के साथ समय बीता रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में घूमने की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में खुद तो नजर नहीं आ रही है। मगर वे इस दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में 'द रोजेट गंगा' में रहकर एन्जॉय कर रही है। बात की ऋषिकेश करें तो यह प्राकृतिक नजारों से भरा शहर है। ऐसे में अगर आप भी ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां की बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं...

ऋषिकेश में 'रिजॉर्ट' में रह रही एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने ऋषिकेश के रिजॉर्ट में ठहरी है। उन्होंने रिजॉट के पूल एरिया की तस्वीर शेयर की है।

श्री स्वामी पुरुषोत्तम नंद जी महाराज वशिष्ठ के आश्रम

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक तस्वीर में श्री स्वामी पुरुषोत्तम नंद जी महाराज वशिष्ठ के आश्रम की शेयर की है। आश्रम के गेट पर लिखा है-खुशियों का रास्ता हमारे अंदर ही है।

चलिए जानते हैं ऋषिकेश घूमने की अन्य जगहों के बारे में

देव भूमि उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश एक खूबसूरत शहर है। प्राकृतिक नजारों से भरे इस शहर में हर साल पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां पर कई प्राचीन व भव्य मंदिर भी स्थापित है, जो दुनियाभर में मशहूर है। इसके साथ ही में योग आश्रम भी स्थापित है। ऋषिकेश एडवेंचर लेवर्स के लिए बेस्ट जगह है। बता दें, इसे देश के एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के तौर पर भी विकसित किया गया है। आप यहां पर व्हाइट वाटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग आदि एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

लक्ष्मण झूला

गंगा नदी के ऊपर बना लक्ष्मण झूला दुनियाभर में प्रसिद्ध एक प्रसिद्ध हैंगिंग ब्रिज है। यह झूला टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन और पौड़ी गढ़वाल जिले के जोंक(Jonk) को आपस में मिलता यानि जोड़ता है। यह ऋषिकेश शहर के उत्तर-पूर्व से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर बना 450 फीट लंबा झूला है। गंगा नदी से इस आकर्षित झूले की ऊंचाई 70 फीट ऊंची है। कहा जाता है कि भगवान के भाई लक्ष्मण जी ने इसी स्थान से गंगा नदी को पार किया था। ऐसे में यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस स्थान पर लक्ष्मण झूला के साथ तेरह मंजिला मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और राम झूला भी बने हुए है। ऐसे में लोग दूर-दूर से यहां घूमने व दर्शन करने आते हैं।

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट- गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों पवित्र नदियों से बना घाट है। मान्यता है कि यहां इस घाट में डुबकी लगाने से पापों, चिंताओं व भय से छुटकारा मिल जाता है। बेहद पवित्र इस घाट पर अक्सर भीड़ रहती है। त्रिवेणी घाट में शाम की आरती का खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है। नदी पर तैरते हुए दीपक भी बेहद सुंदर व आकर्षित नजर आते हैं।

राफ्टिंग का लुत्फ उठाए

एडवेंचर के शौकीन यहां पर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। भारी संख्या में लोग यहां पर राफ्टिंग करने आते हैं। यहां कुछ सर्टिफाइड ऑपरेटर हैं, जहां पर कड़ी सुरक्षा में राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। आपको बजट में कैंपिंग और राफ्टिंग के लिए पैकेज आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां पर बंजी जम्पिंग, फ्लाइंग फॉक्स का भी आनंद मना सकते हैं।

 

 

 

 

Content Writer

neetu