8 महीने के बाद बच्चों को खिलाएं टेस्टी Salmon Rice Balls, जानिए हेल्दी रेसिपी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 12:27 PM (IST)

जब शिशु 6 महीने से ऊपर हो जाएं तो पेरेंट्स अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज आपको एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जो आप 8 महीने से ऊपर बच्चे को खिला सकते हैं। साल्मन मछली से तैयार रेसिपी आप बच्चे को हफ्ते में 2-3 बार खिलाकर उन्हें हेल्दी रख सकते हैं। सैलमन में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन-ए, विटामिन-बी6, बी12, विटामिन-डी और फोलेट पाया जाता है इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए भी होता है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपका बच्चा 8 महीने से ऊपर हो गया हैं तो आप उन्हें सैलमन राइस बॉल्स बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में....

सामग्री 

ब्रोकली - 1-2
चावल - 1 कप 
पानी - जरुरतअनुसार
तेल - 2-3 चम्मच 
सैल्मन फिश - 1 
नमक - जरुरतअनुसार

बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में ब्रोकली काटकर डालें। 
2. फिर इसमें चावल अच्छी तरह से मिला दें। 
3. अब इन दोनों चीजों में पानी मिक्स करें। 
4. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें सैलमन फिश डाल दें। 
5. फिर इसको फ्राई कर लें। 
6. जैसे यह फ्राई हो जाए तो एक कटोरी में ब्रोकली, चावल और फिश डालें। 
7. सारी चीजों को मैश करें। मैश करके गोल-गोल बॉल्स तैयार कर लें। 
8. आपकी टेस्टी सैलमन राइस बॉल्स बनकर तैयार हैं। 
9. बच्चों को आप इन्हें खिला सकती हैं।  

 

Content Writer

palak