हाथ में सिगरेट लेकर Bigg Boss के कंटेस्टेंट को डांटते दिखे सलमान, लोगों ने लगा दी एक्टर की क्लास

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 05:05 PM (IST)

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का वैसे तो विवादों से पुराना नाता है, लेकिन बात जब बिग बॉस की आती है तो इसके चलते उन्हें कुछ ज्यादा ही विवादों का सामना करना पड़ा है। कभी जरूरत से ज्यादा गुस्स दिखाने तो कभी किसी कंटेस्टेंट से भेदभाव करने का आरोप तो वह झेलते ही रहे हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने जो हरकत वह देख लोग आग बबूला हो गए।


टीवी का चर्चित और कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस OTT का दूसरा सीज़न शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। अभी किस विवाद खत्म ही हुआ था कि शो के होस्ट ने सरेआम सिगरेट पीकर तहलका मचा दिया। शो के वीकेंड का वार का सभी काे इंतजार होता है क्योंकि इसमें सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास जो लगाते हैं इस बार लोगों ने ही उनकी क्लास लगा दी।


दरअसल शो के सेट से  सलमान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह वीकेंड का वार में हाथ में सिगरेट लिए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखते ही लोगों ने उनकर जमकर सुनाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि सलमान 'बिग बॉस' के घरवालों को दुनियाभर का ज्ञान देते हैं और खुद स्टेज पर सिगरेट पीते हैं।


वहीं एकअन्य यूजर ने लिखा- सलमान ने F वर्ड का इस्तेमाल किया लेकिन इसे म्यूट नहीं किया गया शायद मेकर्स भी इस चीज का फायदा उठा रहे हैं कि शो ओटीटी पर है। हालांकि  विवाद  बढ़ने के बाद जियो सिनेमा पर जो एडिटेड एपिसोड अपलोड किया गया, उसमें ज़ाहिर सलमान के हाथ में सिगरेट नहीं दिखी।

Content Writer

vasudha