अर्पिता के घर गणेश पूजा में ट्रैडिशनल लुक में नजर आई सलमान की गर्लफ्रैंड लूलिया

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 12:19 PM (IST)

गणेश चतुर्थी के इस मौके पर सभी बॉलीवुड स्टार्स काफी जोर-शोर से इस उत्सव को मना रहे हैं। हाल ही में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता ने अपने घर में गणेश चतुर्थी की पूजा रखी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद हुए। इस दौरान सलमान की गर्लफ्रैंड लूलिया भी दिखाई दी जिसने पूरी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा था। लूलिया ने लाल रंग का फ्लोर लैंथ अनारकली सूट पहन रखा था और बाल खुले थे। अपनी इस ट्रैडिशनल लुक में लूलिया बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी।


पूजा के दौरान सलमान खान को भी देखा गया। वह अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है कि शूटिंग से ब्रेक लेकर आबूधाबी से पूजा के लिए आए। खान और लूलिया के रिश्तों की हमेशा चर्चा सुनने को मिलती है और वे दोनों कई बार एक-साथ नजर आ चुके हैं।

पूजा में प्रिंयका चोपड़ा भी अर्पिता के घर पहुंची। उन्होंने पेस्टल अनारकली सूट पहन रखा था जिसमें प्रिंयका बहुत खूबसूरत नजर अाईं।


वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट प्लाजो सूट के साथ पीले रंग का दुप्पटा कैरी किया था। 

Punjab Kesari