सलमान खान ने लगाई प्रियंका की क्लास, कहा -'अंकित को अपने हिसाब से खेलने दें गेम'

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 06:08 PM (IST)

इन दिनों एक बार फिर बिग बॉस 16 रिएलिटी शो लाइमलाइट में है और हर सीजन की तरह इस सीजन भी एक कपल इस शो में एंट्री लिए हुए हैं। जी हां वो कपल है उडारियां सीरियल के तेजो और फतेह। प्रियंका और अंकित दोनों शो में एक साथ ही नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के प्यार के किस्से भी सुनने को मिल रहे थे हां कुछ समय पहले दोनों में हल्का फुल्का झगड़ा जरूर हो गया था। दरअसल, अंकित के पोल खोलने वाली बात पर प्रियंका भड़क गई और रोने लगी थी लेकिन एक बार फिर सलमान खान ने प्रियंका की क्लास लगाई है। जिसमें वह उन्हें एडवाइस देते नजर आ रहे हैं कि वह अंकित गुप्ता को ही अपने सवालों का जवाब देने दे उन्हें बीच में टोके ना।

दरअसल, अंकित गुप्ता का गेम कहीं नजर नहीं आ रहा है। वह ज्यादातर चुप ही दिखाई दे रहे थे। इसी बात को लेकर सलमान पहले अंकित को फटकार भी लगा चुके हैं और उन्होंने अंकित से पूछा था कि वह शो में क्यों आए हैं। इस पर अंकित कहते हैं कि, वह शो जीतने आए हैं। फिर सलमान ने कहा, “इसी में आपको कॉन्फिडेंस नहीं लग रहा। क्या आपको किसी ने किडनैप किया है? क्या आपको किसी ने कहा कि, पैसे नहीं लेना। यह कैसा व्यवहार है? हमको ऐसा क्यों महसूस हो रहा है कि, आपको यहां नहीं रहना है। आप यहां किसी काम के नहीं है, लूजर, क्विटर, आप क्या इन चीजों के लिए पहचाने जाने चाहते हैं।”

सलमान का कहना बिलकुल सही भी था क्योंकि अंकित कही भी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अब जब अंकित कुछ कर रहे हैं तो प्रियंका उनके फैसलों व जवाबों में इस तरह बोलती नजर आती है जिस पर सलमान खान ने उन्हें यह हिदायत दी कि वह अंकित को ही बोलने दें और जब वह बोल रहे होते हैं तो उन्हें बीच में ही इंटरअप्ट ना करें। बहुत से यूजर्स को लगता है कि अंकित प्रियंका के कहने पर चलते हैं या यूं कहे कि प्रियंका ही उन्हें चला रही है । क्या सच में प्रियंका ऐसा ही कर रही ही अंकित को अपने हिसाब से गेम नहीं खेलने दे रही।

Content Writer

Vandana