''मरी मां के पास बैठी रो रही थी...'' Salim Khan ने उठाकर सीने से लगाया, Arpita नाम के पीछे भी दिलचस्प किस्सा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 06, 2025 - 08:03 PM (IST)

नारी डेस्कः सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा का बर्थ डे हो और सेलिब्रेशन ना हो ऐसा नहीं हो सकता। अर्पिता खान के बर्थडे पर सारा परिवार और बॉलीवुड के करीबी दोस्त नजर आए। अर्पिता ने अपने बर्थ-डे पर व्हाइट कलर की नेटेड ड्रेस पहनी थी। सलमान भी नजर आए और ये बात सब जानते हैं कि सलमान अपनी छोटी बहन पर जान छिड़कते हैं हालांकि अर्पिता खान उनकी सगी बहन नहीं हैं। अर्पिता खान की किस्मत इस तरह बदली जिसे कोई भी सुने तो शायद फिल्मी स्टोरी कहेगा। अर्पिता खान नाम भी सलीम खान का दिया हुआ। उन्हें बिन मां की ये बच्ची सड़क किनारे रोती दिखी थी। बच्ची को देख सलीम और हेलेन का मन इतना पसीजा की उन्होंने बच्ची को हमेशा के लिए अपने गले लगा लिया और आज वह बच्ची पूरे खान परिवार की जान है।
अर्पिता खान का जन्म मुंबई में ही हुआ था। खबरें कहती हैं कि एक दिन अर्पिता उन्हें उन्हें सड़क किनारे फुटपाथ पर अपनी मरी मां के पास रोती मिली थी। छोटी बच्ची को देखकर सलीम खान से रहा नहीं गया और वे अर्पिता को घर लाए। बाद में उन्होंने बच्ची को कानूनी तौर पर गोद भी लिया। दरअसल उसी रास्ते से सलीम खान रोज हेलेन के साथ सुबह घूमने जाते थे, उस दिन भी वह टहलकर घर लौट रहे थे तब उन्हें फुटपाथ पर एक बच्ची रोती दिखी थी। उसकी मां मर चुकी थी और दुनिया में उसका और को नहीं था। फुटपाथ पर रोती बच्ची को देख सलीम खान से रहा नहीं गया तब उन्होंने करीब जाकर उस बच्ची से बात की और अपने साथ घर ले आए और बाद में कानूनी रूप से उस बच्ची को गोद लिया। इस फैसले में हेलन ने उन्हें अपना साथ दिया। इस तरह अर्पिता खान हेलन और सलीम खान की बेटी बन गई।
अर्पिता के नाम के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, जब सलीम खान, अर्पिता को घर लाए और गोद लिया, उस वक्त उनके कॉलेज के दोस्त शरद जोशी भी वहां मौजूद थे। तब सलीम ने शरद से बच्ची के नाम रखने को लेकर बात की। तब उन्होंने सलीम से कहा था कि यह बच्ची आपको अर्पित हुई तो इसका नाम अर्पिता ही होना चाहिए। सलीम और परिवारवालों को भी यह नाम पसंद आया।
बता दें कि सलीम खान के 5 बच्चों में अर्पिता सबसे छोटी है। बच्चों में सलमान खान सबसे बड़े है। उसके बाद अरबाज खान, अलवीरा अग्निहोत्री, सोहेल खान और फिर अर्पिता खान हैं। अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। साल 2014 में अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई। कपल के दो बच्चे, बेटा आहिल और बेटी आयत। आयुष फिल्मों में एक्टिव है। दोनों एक पार्टी में मिले थे। वहीं से दोनों प्यार में पड़े और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
सलमान खान ने अपनी बहन की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में की थी। शादी में कई नामी हस्तियां शामिल रही। अर्पिता को घर में सबसे ज्यादा प्यार सलमान खान करते हैं। बहन की जिंदगी में रंग भरने में भी सलमान खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान ने अर्पिता की हर ख्वाहिश को पूरा किया है। इतना ही नहीं अर्पिता ने जब शादी के आयुष सर्मा को चुना तो सलमान ने करोड़ों रुपए खर्च कर दोनों की शादी धूमधाम से रॉयल वेडिंग करवाई। इस रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार शामिल हुए थे। सलमान खान का लग्जरी लोनावला वाला फार्म हाउस भी उनकी बहन अर्पिता के नाम ही है। अर्पिता परिवार के मामले में सबसे लक्की है और खान परिवार के इस नेक काम की हमेशा से दुनिया तारीफ करती रही है। इस बारे में आप क्या कहेंगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।