सलमान खान को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख फैंस हुए हैरान, बोले - ''भाई ने शादी कर ली....''

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2023 - 05:37 PM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनसे जुड़ी एक-एक अपडेट पाने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस के बीच खलबली मचा दी हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर की है जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्दी शादी करने वाले हैं। 

मिस्ट्री गर्ल के साथ ट्विनिंग करते दिखे सलमान 

भाईजान के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह उन्होंने और मिस्ट्री गर्ल ने सेम ही आउटफिट पहने हैं। वहीं तस्वीर में सलमान के चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल भी है। हालांकि इस पोस्ट में इस लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा कि - 'मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा कल आप लोगों के साथ शेयर करुंगा।' खास बात यह है कि दोनों के कपड़ों पर 27/12 लिखा है। 27/12 सलमान की बर्थडे डेट है ऐसे में फैंस यह देखकर कंफ्यूज हो गए हैं कि यह लड़की आखिर है कौन है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फैंस ने लगाए कयास 

सलमान खान ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है फैंस तरह-तरह के कयास लगाते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'भाभी दिखाओ भाईजान।'

अन्य ने लिखा कि - 'भाई ने शादी कर ली क्या?'

एक ने लिखा कि - 'भाभी हैं क्या।'

एक यूजर ने सलमान को शादी न करने की सलाह देते हुए लिखा कि - 'भाई तुम शादी मत कर लेना तुम ही सिंगल लोगों का आखिरी मोटिवेशन हो।'

सलमान की भांजी है अलीजेह 

रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की सलमान की भांजी अलीजेह है। वह जल्द ही फिल्म 'फर्रे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'फर्रे' 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब सलमान की पोस्ट में दिख रही ये मिस्ट्री गर्ल अलीजेह है या कोई और यह जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

Content Writer

palak