सलमान को इस जगह हुआ था पहला प्यार, इस वजह से हुए थे अलग

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 05:58 PM (IST)

बॉलीवुड के भाई जान यानी की सलमान खान 50 साल की उम्र में भी कवारे हैं। वैसे तो उनकी कई सारी गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। पर किसी के साथ भी उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को पहली बार कब प्यार हुआ था।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो सलमान खान को पहली बार प्यार स्कूल टाइम में हुआ था। सलमान जब ग्वालियर में पड़ते थे तो वह अपने दोस्तों के साथ देहरादून घूमने गए। वहां उन सब ने मिलकर जलजीरा पीया। इसको पीने के बाद सलमान खान टॉयलेट ढूंढने लगे। सलमान को वॉशरुम के बाहर एक लोकल लड़की दिखाई दी, जिसे देखते ही सलमान उसपर फिदा हो गए।  



सलमान खान तो ग्वालियर लोट आए। पर उनके दिलो दिमाग पर वह लड़की छा गई। दोनों एक-दूसरे को तकरीबन 1 साल तक चिट्ठियां लिखते रहें। मगर जब सलमान खान को पता चला कि वो लड़की उन्हें भाई मानती है तो सलमान ने उससे बात करनी बंद कर दी। इस तरह भाईजान का पहला प्यार अधूरा रह गया। 

Punjab Kesari