खौफ में जी रहे सलमान खान को मिला आर्म्स लाइसेंस,  धमकी मिलने के बाद ली थी बुलेट प्रूफ गाड़ी

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 11:54 AM (IST)

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जान को खतरा सता रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने उन्हें हथियार का लाइसेंस जारी कर दिया है। भाई जान ने कुछ दिन पहले ही मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात कर खुद की प्रोटेक्शन के लिए लाइसेंस की अर्जी दी थी। 


मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान को एक हथियार का लाइसेंस इश्यू हो गया है, हालांकि वह  कौन सा हथियार खरीदेंगे इसका जिक्र नहीं है। खबर यह भी थी कि खुद की सुरक्षा को लेकर सलमान खान ने नई  बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर वाली गाड़ी खरीदी थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने   हालिया लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ फीचर के साथ अपग्रेड कर दिया है।

याद हो कि मूसेवाला के हत्याकांड के  बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी भरे खत में साफ कहा गया है कि "सलमान खान का हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे"। ये खत  सलमान के पिता सलीम खान को उस वक्त मिला जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। 


 

Content Writer

vasudha