महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सलमान, बनवा रहे हैं 70 घर

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 12:12 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के जाने-माने स्टार सलमान खान कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने जहां जरूरतमंदों को राशन बांटने का काम किया वहीं अब एक बार फिर सलमान मीडिया की सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल सलमान खान ने महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित हुए और गिरे घरों को ठीक कराने के लिए लोगों से वादा किया था और अब सलमान खान ने अपना यह वादा भी निभाया है। 

PunjabKesari

केबिनेट मंत्री ने सलमान को कहा धन्यावाद 

इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादरावकर ने ट्वीट कर दी और साथ ही उन्होंने सलमान खान का आभार भी व्यक्त किया है। ट्वीट कर मंत्री राजेंद्र ने लिखा कि,' सलमान खान ने खिद्रापुर के 70 प्रभावित घरों के निर्माण करवाया है। नेता ने ट्विटर पर कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में 'भूमिपूजन' सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

2019 में आई थी बाढ़ 

आपको बता दें कि साल 2019 में महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव में बाढ़ आई थी और इस बाढ़ में घर और गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। वहीं खबरों की मानें तो सलमान ने इस गांव को गोद लिया था और यह वादा भी किया था कि इस बाढ़ में प्रभावित लोगों को वह घर बना कर देगें। 

बनाकर दिए जाएंगे घर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान खान और एलेन फाउंडेशन की ओर से 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे। शेयर किए गए ट्वीट में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादवकर ने फोटोज की सीरीज भी शेयर की है। जिसमें मंत्री और जिला कलेक्टर दौलत देसाई 'भूमिपूजन'  करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार ने भी 95,000 रु. प्रत्येक घर के निर्माण के लिए दिया है। बाकी खर्च सलमान खान और एलेन फाउंडेशन उठा रहे हैं। जिनके भी घर बाढ़ में नष्ट हो गए थे उन्हें 250 वर्ग फीट का घर मिलेगा।

कोरोना काल में भी की मदद

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान कोरोना काल में भी लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

static