हाथ मिलाने आए फैन पर आया Salman Khan को गुस्सा तो लोग बोल, - ''बिश्नोई गैंग का डर दिख रहा चेहरे पर...''

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 04:50 PM (IST)

सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया गया। इस दौरान उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश करता है। एक्टर के बॉडीगार्ड शेरा उस फैन को धक्का देकर साइड हटाते हैं। यहां पर सलमान ने भले ही कोई रिएक्ट न किया हो, लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान ने फैन से हाथ नहीं मिलाया, शेरा ने फैन को धक्का दिया

चर्चित वीडियो में सलमान सिक्योरिटी के साथ चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गार्ड्स फैंस को सलमान से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इस बीच  एक जिद्दी फैन सलमान से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। हालांकि, एक्टर उससे हाथ नहीं मिलाते और इशारे से  दूर रहने को कहते हैं। जैसे ही सलमान आगे बढ़ते हैं, इतने में शेरा उस फैन को पीछे धकेल देते हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है।

बुरे बर्तान पर नाराज हुए ट्रोलर्स

सलमान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'लॉरेंस बिश्नोई का डर दिख रहा है भाई के चेहरे पर।'

वहीं एक अन्य ने कहा, 'Attitude तो ऐसे  दिख रहा है जैसे लगातार 16 फिल्में हिट दे ही हों'।

 

एक ने कहा 'फैन्स की कोई Value नहीं है'।

वहीं एक ने कहा- 'आजकल भाई डरे- डरे से रहते हैं'। 

बता दें कि सलमान फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए दुबई गए थे। इस दौरान वो एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से इंट्रैक्ट भी किया। वहीं बुधवार को सलमान दुबई से मुंबई वापस लौटे।

Content Editor

Charanjeet Kaur