ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर कर चुकी हैं ताबड़तोड़ कमाई

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 06:39 PM (IST)

कोरोना काल के बीच बाॅलीवुड के दबंग हीरों सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म 'राधे' ईद के मौके पर Zee Plex पर रिलीज होने जा रही है। बतां दें कि सलमान खान की यह पहली फिल्म नहीं है जो ईद के मौके पर रिलीज हो रही हो इससे पहले भी सलमान की कई फिल्में ईद के मौके पर रीलीज हो चुकीं हैं और जिन्होंने पहले दिन ही बंपर कमाई की है। आपकों बतां दें कि ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की इन फिल्मों ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है।
 

2009 में रीलीज हुई Wanted
2009 में सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सलमान खान ने दोबारा से कमबैक किया था।  प्रभु देवा के निर्देशन में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था। 
 

2010 में दबंग
2010 में रीलीज हुई सलमान खान की दबंग फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म भी ईद के मौके पर ही रीलिज हुई थी और यह फिल्म सलमान के भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अनुभव कश्यप ने किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म ने करीबन 213 करोड़ रुपए की कुल कमाई की थी।



 2011 में बॉडीगार्ड 
2011 में ईद के मौके पर रीलीज हुई फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' ने करीब 250 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। फिल्म का निर्देशन सिद्दीक-लाल ने किया था। वहीं संगीत हिमेश रेशमिया, संदीप शिरोदकर और प्रीतम चक्रबोर्ती ने दिया। इस फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में दिखीं। 
 

2012 में एक था टाइगर 
2012 में ईद पर रीलीज हुई एक था टाइगर फिल्म सलमान खान की अबतक की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। जिसने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म दर्शकों ने खूब पसंद की थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 75 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। 



 

2014 में किक
साल 2014 में ईद पर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' रीलीज हुई। इसमें भी सलमान खान अहम भूमिका में थे। इस फिल्म ने कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने कुल 402 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीस मुख्य रोल में तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।
 

2015 में बजरंगी भाईजान
2015 में बजरंगी भाईजान ने  कमाई के साथ सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में सलमान खान ने भोले भाले पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी का चौंका दिया था। फिल्म ने 500-600 नहीं बल्कि 900 करोड़ रुपये से अधिक का बिज़नेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन भी कबीर खान ने किया था।



 

2016 में सुल्तान 
साल 2016 की ईद पर रीलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने भी अपने जलवा बरकरार रखा। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में सलमान के साथ ही अनुष्का शर्मा दिखाई दी। दोनों ने फिल्म में रेसलर की भूमिका अदा की है। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 623 करोड़ रुपये  का व्यापार किया था। 


2019 में भारत
2019 में सलमान खान की फिल्म भारत ने ईद के मौके पर बंपर कमाई की। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म को जबरदस्त सफलता हासिल हुई। फिल्म में सलमान अलावा फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखीं। फिल्म ने कुल 325 करोड़ रुपए की कमाई की।  


Content Writer

Anu Malhotra