खानजादी पर भड़के सलमान, अभिषेक संग अफेयर ने बिगाड़ा रैपर का खेल

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 05:51 PM (IST)

टीवी का कंट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस 17 फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सीजन 17 में आए कंटेस्टेंट्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। विक्की, अंकिता लोखंडे, खानजादी, अभिषेक जैसे कंटेस्टेंट्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। खासतौर पर रैपर-सिंगर खानजादी ऑडियंस का दिल जीतती हुई दिख रही हैं। फैंस को उनका गेम बहुत पसंद आया था लेकिन पिछले हफ्ते उनका बिहेवियर कुछ ज्यादा ही गुस्सैल हो गया था जिसके कारण लोग उन्हें इरिटेंटिंग समझ रहे हैं। अब वह सिर्फ लड़ाई झगड़ा और फेक लव स्टोरी के जरिए गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में उनके इस बिहेवियर से परेशान होकर सलमान ने खानजादी का अच्छे से नंबर लगा दिया है।   

खानजादी पर जमकर भड़के सलमान 

बीती रात वीकेंड के वार में सलमान खान खानजादी की लड़ाईयों से परेशान नजर आए। भाईजान का पारा इतना हाई हो गया कि उन्होंने खानजादी के आगे हाथ तक जोड़ लिए। लेकिन फिर भी रैपर शांत नहीं हो रही थी वह लगातार सलमान के साथ बहस करती हुई दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

भाईजान से पंगा लेना पड़ेगा भारी 

 सलमान जहां उन्हें समझाते हुए दिखे वहीं खानजादी उनके साथ लगातार बहस करती हुई नजर आ रही थी। ऐसे में उनका यह बर्ताव भाईजान को अच्छा नहीं लगा। सलमान के साथ ऐसा पंगा लेना उन्हें भारी भी पड़ सकता है। आपको बता दें कि जिसने भी सलमान से पंगा लिया है वह ना तो गेम में टिक पाया है और न ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में। ऐसे में खानजादी को भी भाईजान के साथ पंगा लेना भारी पड़ सकता है।

अभिषेक के साथ चला रही हैं फेक लव एंगल 

खानजादी शो में अभिषेक के साथ फेक लव एंगल बनाती हुई दिख रही हैं। कभी वह कहती हैं कि उन्हें अभिषेक पसंद है तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी ही बातों से मुकरती हुई नजर आती हैं। वह खुद ही शो में कंफ्यूज दिख रही हैं उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि वो कितनी जल्दी अपनी स्टेटमेंट्स बदलती हैं। खानजादी की ऐसी कंफ्यूज से दर्शक भी बोर हो गए हैं। उनका गुस्सा और अभिषेक के प्रति फेक कंसर्न फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer

palak