सलमान के हमशक्ल सागर पांडे का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर भाईजान हुए इमोशनल

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 12:15 PM (IST)

बॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दबंग खान यानी सलमान के हमशक्ल और बॉडी डबल सागर सलमान पांडे का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो सागर का निधन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तरह जिम में वर्कआउट करने के दौरान हुआ। दिल का दौरा पड़ने से सागर की मौत हो गई। सागर के निधन के बाद सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है। सागर सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थे। सोशल मीडिया पर सागर के काफी फैंस थे। उन्हें सलमान की कॉर्बन कॉपी के नाम से भी जाना जाता था। 

सलमान खान से तस्वीर शेयर कर जताया शोक 

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने हमशक्ल के निधन पर दुख जताया है। दबंग खान ने पोस्ट शेयर करते लिखा - 'दिल से शुक्रिया अदा करता हूं आपका, आप मेरे साथ रहे । भगवान आपकी आत्मा का शांति दे। सागर आपका शुक्रिया।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जिम वर्कआउट के दौरान हुआ सागर का निधन 

खबरों की मानें तो सागर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बॉली डबल के रुप में कार्य करते थे। शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचानक से बेहोश हो गए। बेहोश होने के बाद सागर को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे सागर 

सागर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वह सलमान खान की तरह हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई में आए थे। कई सालों तक सागर ने मेहनत की लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। इसका बाद सागर ने बॉडी डबल के रुप में काम करना शुरु कर दिया। अपने फेवरेट सुपरस्टार सलमान की तरह सागर भी बैचलुर ही थे। उनके 5 भाई थे। घर के सारे खर्च वहीं संभालते थे। 

1998 में बॉडी डबल के रुप में शुरु किया करियर 

गौरतलब है कि सागर ने 1988 में बॉडी डबल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 'दबंग', 'दबंग-2', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' जैसी कई फिल्मों में सागर काम भी कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में सागर ने बताया कि- 'लॉकडाउन में काम न मिल पाने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करन पड़ा था।'

 

Content Writer

palak