किंग खान के बेटे संग NMACC की ओपनिंग सेरेमनी में दिखे सलमान, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 04:22 PM (IST)

बीती रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग थी। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स इवेंट में नजर आए। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई सारे ग्लोबल स्टार्स ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ कियारा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोन्स आमिर खान, करीना कपूर कई एक्टर्स दिखे। परंतु फैंस को आर्यन खान और सलमान खान की एक साथ एंट्री काफी पसंद आई। जिसके चलते लोगों ने दोनों पर बेहद प्यार लुटाया। 

वायरल हुआ दोनों का वीडियो 

सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान के लाडले सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। यहां भाईजान ब्लैक कलर के पेंट सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। आर्यन खान ब्लैक पेंट शर्ट और पर्पल ब्लेजर में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। दोनों फोटोशूट करवाते हैं और इसके बाद आर्यन खान सलमान खान के साथ हाथ मिलाकर चले जाते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों ने लुटाया प्यार 

दोनों का वीडियो देख फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि - 'अर्जुन के बेटे के साथ करण'। 

अन्य ने लिखा कि - 'इंटरनेट का आज का सबसे बेस्ट वीडियो'।

एक ने लिखा कि - 'दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।' 

अन्य ने लिखा कि - 'अल्लाह करे इनके प्यार को किसी की नजर ना लगे।' 

गौरी खान के साथ भी दिखे सलमान खान 

आर्यन खान के अलावा सलमान पूरी खान फैमिली के साथ भी पोज देते दिखे थे। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी खान अपने बच्चों के साथ पोज दे रही थी। उसी समय उन्होंने सलमान को देखा और उन्हें बुलाया, जिसके बाद सलमान ने पूरी खान फैमिली के साथ भी पोज दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Content Writer

palak