सांप के काटने से अस्पताल में भर्ती हुए Salman, बर्थ-डे से पहले टला संकट

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 01:17 PM (IST)

क्रिसमस के बाद बॉलीवुड दबंग खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप के काटने के बाद बीती रात मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। बीती रात सलमान अपने फॉर्महाउस में ही थे।

सलमान खान को सांप ने डसा

खबरों के मुताबिक, सलमान खान शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने पनवेल वाले फार्महाउस में थे, जब अचानक उन्हें एक सांप ने काट लिया। बता दें कि छुट्टियों में सलमान अक्सर पनवेल स्थित फार्म हाउस आते हैं। यह इलाका पूरी तरह से पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। वह  आधी रात को फार्महाउस से बाहर थे और इसी दौरान करीब 2 बजे उनके पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद उन्हें 3 बजे नई मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) हॉस्पिटल ले जाया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है इसलिए अभिनेता को अब छुट्टी दे दी गई है। इलाज के बाद वह सुबह 9 बजे वापिस पनवेल स्थित फार्महाउस में लौटे। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, फैंस उनके दुआ कर रहे हैं कि वो स्वस्थ हो जाएं।

गौरतलब है कि सलमान 27 दिसंबर अपने 56वें जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए फॉर्महाउस गए थे। यहां उनके परिवार और कुछ खास दोस्त भी मौजूद थी। भले ही उनके सिर से बड़ा खतरा टल गया हो लेकिन इस खबर के बाद वह शायद ही बर्थ-डे का ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगे। फिलहाल वह अपने फॉर्महाउस में ही आराम कर रहे हैं।
 

Content Writer

Anjali Rajput