सलमान खान और ये स्टार्स नहीं आएंगे रणबीर-आलिया की शादी में, जानिए क्या है वजह ?

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 01:41 PM (IST)

बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ रणबीर और आलिया की शादी के चर्चे हो रहें है। जैसे ही फैंस को उनके शादी की तारीख के बारे में पता चला है उनके लुक्स का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सितारों को बुलाने के लिए एक लंबी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। शादी की तैयारियां दोनों परिवारों में जोरो-शोरों से चल रही हैं। लेकिन बहुत से सितारे कपल्स की शादी में शादी में शामिल नहीं होंगे जिनमें पहला नाम बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का है। 

कौन-कौन से सितारे हुए गेस्ट लिस्ट से बाहर 

 फैंस कपल्स की शादी से जुड़ा छोटे से छोटा अपडेट भी जानने के लिए बेताब हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल फैंस के बीच में यह बना हुआ है कि दोनों की शादी कब और कहां होगी। साथ ही यह सवाल भी बना हुआ है कि कौन-कौन सितारे शादी में शामिल होने जा रहे हैं। तो चलिए जिक्र करते हैं उन सितारों का जो शादी में शामिल नहीं होंगे। 

सलमान खान 

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की। रणबीर और आलिया की शादी में सलमान खान शामिल नहीं होंगे। खबरों की मानें तो इसके पीछे कुछ खास कारण नहीं बताया जा रहा है। खैर ये तो शादी के दौरान ही पता चलेगा कि सलमान खान शादी में शामिल होंगे या नहीं। 

कंगना रनौत 

गौसिप क्वीन कंगना रनौत भी शादी में शामिल नहीं होंगी। जिसका कारण है कि कंगना और आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर कई बार बहस कर चुके हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भी कपल्स की शादी में शामिल नहीं होंगी। 

गोविंदा

एक्टर गोविंदा और रणबीर के बीच फिल्म जगा जासूस के दौरान बहुत विवाद हुआ था। जिस बात से यह लग रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी में शामिल नहीं होंगे। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा 

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर के बाद सिद्धार्थ और आलिया रिलेशन में आ गए थे। थोड़े समय के बाद दोनों का रिश्ता भी टूट गया था। इसी बात से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो भी आलिया और रणबीर की शादी में शामिल नहीं होंगे। 

कैटरीना कैफ 

सलमान खान के बाद एक्टर कटरीना कैफ भी रणबीर और आलिया की शादी में शामिल नहीं होंगे। कटरीना और रणबीर रिलेशन में थे और कुछ समय के बाद दोनों का रिश्ता भी टूट गया था। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भी रणबीर और आलिया की शादी में शामिल नहीं होंगी। 


 

Content Writer

Anjali Rajput