150 एकड़ तक फैला है सलमान के सपनों का ''गैलेक्सी अपार्टमेंट''

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 05:21 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सलमान के बारे में तो हर कोई जानता ही है। फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के नीचे खड़े रहते है। उनके घर की बात करें तो वो किसी आलीशान महल से कम नहीं है। 150 एकड़ तक फैले सलमान के इस घर की कीमत करोड़ो में है। आइए जानते है सलमान के घर के इंटीरियर के बारे में

सलमान किसी बंगले में नहीं, बल्कि अपने पूरेे परिवार के साथ एक अपार्टमेंट में रहते है। मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट जहां फ्लोर दर फ्लोर सलमान खान की फैमिली रहती है। इसके अलावा सलमान का एक पर्सनल फार्म हाउस भी है।

सलमान की कई फिल्मों के सीन उनके फार्महाउस में ही शूट किए गए है। सलमान अपना बर्थ-डे  भी हर साल यहां पर सेलिब्रेट करते है। इस फार्म हाउस में जानवरों के लिए अलग से जगह बनाए गई है। इतना ही यहां पर आने वाले मेहमान होर्स राइडिंग का भी मजा ले सकते है।

सलमाल के घर का इंटीरियर बेहद खास तरीके से लगाया गया है। सलमान के घर में स्विमिंग पूल से लेकर गार्डन तक हर चीज की व्यवस्था है। सलमान के घर को मुंबई में बने मंहगे घरों में से एक गिना जाता है।

Punjab Kesari