हेलन के पहले पति ने छीन लिया था सबकुछ, जंगल के रास्ते भारत भाग आई थी ''आइटम गर्ल''

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 11:00 AM (IST)

हिंदी सिनेमा की पहली आइटम डांस गर्ल हेलेन जितने समय तक फिल्मों में रही, उनका स्टारडम भी हिट रहा। चेहरे पर मुस्कान रखकर आइटम डांस करने वाली हेलेन की जिंदगी में कभी उतनी ही मायूसी थी। कभी जंगल से रास्ते से छिपकर परिवार के साथ भारत पहुंचने वाली हेलेन ने बचपन में कई दुख झेले लेकिन जैसे ही सलीम खान ने उनका हाथ थामा उनकी किस्मत ही बदल गई। चलिए डाल लेते है हेलेन के बचपन से लेकर बॉलीवुड सफर पर एक झलक...

जंगल के रास्ते भारत आई थी हेलेन

हेलन का जन्म बर्मा में हुआ था। जहां उनके पिता एंग्लो इंडियन थे वहीं उनकी मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। जी हां, हेलेन की मां की दो शादी हुई थी। हेलेन के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली जिसके बाद हेलेन अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन लगाने लगी। मगर वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर छिपते-छिपाते जंगल के रास्ते से भारत आना पड़ा। भारत आने में उन्हें महीनों लग गए थे, हेलेन अपने परिवार के साथ कई महीनों चलने के बाद कोलकत्ता पहुंची मगर स्मॉल पॉक्स के चलते उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया। छोटी सी उम्र में परिवार की देख रेख शुरू कर दी। 

27 साल बड़े शख्स से हुआ था हेलेन को प्यार

घर का खर्च चलाने के लिए हेलेन ने नर्स का काम करना शुरू किया। इसके बाद उनकी मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जोकि फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे जिन्होंने हेलेन को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया। उनका गाना 'मेरा नाम चिनचिन चू' सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद हेलेन ने एक के बाद एक की हिट गाने दिए। उस जमाने में हर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की पसंद हेलेन बन गई। करियर तो सेट हो गया लेकिन फिर हेलेन की जिंदगी में 27 साल बड़ा शख्स डायरेक्टर पीएन अरोड़ा आए जिनसे उन्हें प्यार हो गया। साल 1957 में हेलेन ने शादी कर ली। शादी महज 16 साल चली जिसके बाद उनका तलाक हो गया। 

16 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी 

हेलेन की पहली शादी महज 16 वर्ष की उम्र में फिल्म निर्देशक पी.एन अरोरा से हो गयी, उनकी यह शादी सोलह साल तक चली, उसके बाद हेलेन के 35वें बर्थडे के दिन ही यह रिश्ता टूट गया जिसकी वजह थी पति का बेवजह पैसे उड़ाना। दरअसल, हेलेन का पति उनके ही पैसा पर ऐश करने लगा था जिस वजह से हेलेन रास्ते पर आ गईं, किराया ना देने की वजह से उनका अपार्टमेंट भी छीन लिया गया जिसके बाद हेलन ने पति से तलाक ले लिया। फिर सलीम खान हेलेन की जिंदगी में आए जोकि हेलन के बड़े फैन थे। उन्हें हेलन से प्यार हो गया।

सलमान के पिता ने दिया हेलेन को दूसरी पत्नी का दर्जा 

जब हेलेन रास्ते पर आ गई तो सलीम ने अपने पहली पत्नी और परिवार के खिलाफ जाकर हेलन को अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दिया। सलीम खान ने जब हेलेन से शादी की बात रखी तब सलमा खान डिप्रेशन में चली गई क्योंकि उन्हें कतई मंजूर नहीं था कि घर में उनकी सौतन आए। सलमान खान तो हेलन को अपना दुश्मन ही समझने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे हेलन ने पूरे खान परिवार के दिलों में अपनी जगह बना ली। जो  बच्चे कभी उन्हें सौतेली मां भी नहीं बनाना चाहते थे, वहीं बच्चों आज उन्हें सगी मां से भी ज्यादा चाहते है प्यार देते है।

सड़क पर रोती हुई बच्ची को अपनाया

दूसरी शादी के बाद हेलेन ने कभी भी सलीम के परिवार को टूटने नहीं दिया और ना ही कभी खुद का बच्चा चाहा। उन्होंने सलमा-सलीम के बच्चों को ही अपना प्यार दिया। हां लेकिन उन्होंने सलीम की खुशी के खातिर सड़क पर रोती हुई नन्हीं से बच्ची को जरूर अपनाया। उसे अपने ममता के आंचल में छिपाया। आज वहीं बच्ची अर्पिता पूरे खान परिवार की लाडली है।

Content Writer

Sunita Rajput