सैफ ने ''भारत'' पर दिया विवादित बयान, वहीं बीजेपी नेता ने तैमूर को कहा क्रूर!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 01:56 PM (IST)

नया साल यानि की 2020 लगता है कुछ बॉलीवुड सितारों के लिए अच्छा है तो कुछ के लिए विवादित रहने वाला है। दीपिका का किस्सा अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि सैफ अली खान ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिस पर पूरी तरह से राजनीति खेली जा रही है।  बयान के बाद कंगना ने भी सैफ की क्लास ली। बात दें  तानाजी फिल्म की एक प्रेस कांफ्रेस पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा था- मुझे नहीं लगता कि यह इतिहास है, मुझे नहीं लगता कि अंग्रेजों से पहले इंडिया की कोई अवधारणा थी। उन्होंने कहा कि तानाजी में इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है जो कि गलत है। 

 

 

सैफ के बयान पर उनकी क्लास लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने न केवल सैफ पर बल्कि उनके बेटे तैमूर पर भी निशाना साधा है। लेखी ने ट्वीट पर कहा- तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे, लेकिन कुछ लोग अपने बच्चों का नाम तैमूर के नाम पर रखते हैं।' ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने तैमूर के नाम पर सवाल उठाया हो इससे पहले भी कई दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग इस बात को लेकर करीना और सैफ को ट्रोल कर चुके है।

लेखी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सैफ ने  कहा-  मुझे और मेरी पत्नी को यह नाम और इसका अर्थ पसंद है। मैं तुर्की शासक की विरासत के बारे में जानता हूं वह तैमूर था यह मेरा बेटा तैमूर है। वहीं सैफ के बयान ने पर कंगना ने कहा कि अगर कोई भारत नहीं था तो फिर महाभारत क्या था? 5 हजार साल पहले क्या लिखा गया? वेद व्यास क्या था ?
 

Content Writer

khushboo aggarwal