पहली बार सैफ-करीना के साथ वेकेशन पर निकले तैमूर,देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2017 - 12:26 PM (IST)

बॉलीवुड में कुछ स्टार किड्स एेसे हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं इन्ही में से एक है तैमूर अली खान। करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर फेमस रहते है। तैमूर की नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। 

हाल में ही करीना और सैफ को बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। सैफ अली खान और करीना पहली बार तैमूर को लेकर स्विटजरलैंड वेकेशन पर निकले। एयरपोर्ट पर तैमूर अपने पापा की गोद में सोते नजर आए। इस दौरान तैमूर ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे। वहीं करीना ने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट कलर की जैकेट वियर की हुई थी। साथ में मैचिंग ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर सैफ अली खान कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

Punjab Kesari