सैफ-करीना के साथ वेकेशन से लौटे तैमूर, पापा की गोद में लग रहे थे बेहद क्यूट

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 09:37 AM (IST)

बॉलीवुड स्टार किड तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल में ही करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुए। दरअसल, तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ वेकेशन पर गए हुए थे और कल रात मुंबई लौटे हैं। 

एयरपोर्ट पर छोटे नवाब तैमूर पापा सैफ की गोद में दिखाई दिए। तैमूर ने येलो-ब्लू टीशर्ट के साथ डेनिम जीन्स वियर की थी, जिसमें वह हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। वहीं, करीना बिना मेकअप के दिखाई दीं। उन्होंने स्नीकर्स वियर की थे और हमेशा की तरह शेड्स कैरी किए थे। इसके अलावा सैफ अली खान का कैजुअल लुक देखने को मिला। 

आपको बता दें कि तैमूर 7 महीने के हो गए है और दिनों-दिन और भी क्यूट होते जा रहे है। 

Punjab Kesari