तैमूर को पसंद है रामायण देखना, पापा सैफ बोले- वह खुद को भगवान राम समझता है

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:37 PM (IST)

बेबो करीना कपूर खान के शहजादे तैमूर अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। तैमूर कहीं भी स्पॉट हो जाए उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। करीना कपूर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसमें वह बहुत सी एक्टिविटी करते दिखाई देते हैं वहीं अब हाल ही में सैफ अली खान ने तैमूर को लेकर एक और बात फैंस के साथ शेयर की है। 

तैमूर को पसंद है रामायण देखना

दरअसल हाल ही में सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे तैमूर को रामायण देखना काफी पसंद है। जी हां नवाब सैफ की मानें तो तैमूर रामायण में खुद को भगवान राम का रूप समझते हैं। अपने इंटरव्यू में सैफ आगे कहते हैं ,' तैमूर को धनुष-बाण पसंद है और वह भगवान राम की तरह ही तैयार होता है और खुद को भगवान राम ही समझता है।'


सैफ अली खान से जब आगे इंटरव्यू में यह सवाल किया गया कि क्या तैमूर को अपने दादा जी की तरह क्रिकेट पसंद नहीं है तो इस पर सैफ ने कहा ,' इन चीजों का शौक मेरे बड़े बेटे इब्राहिम को है न कि मेरे छोटे बेटे तैमूर को बल्कि उसे तो पेंटिंग आर्टस इन सब का शौक है। तैमूर को सिंगिंग का भी काफी शौक है। '

Content Writer

Janvi Bithal