नन्हे तैमूर की ट्रोलिंग पर पापा सैफ की सफाई, कहा- आसपास नहीं थे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 03:36 PM (IST)

इन दिनों बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। कछ दिनों पहले सैफ को पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ देखा गया था। इस दौरान मास्क ना पहनने के चलते उन्हें ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जिस पर अब एक्टर ने सफाई दी है। 

मास्क ना पहनने पर सैफ ने दी सफाई

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना था। एक्टर ने बताया कि तैमूर तीन घर में था तो उसे घूमाने के लिए बाहर निकले थे। मरीन ड्राइव पर आसपास किसी को भी ना देख उन्होंने मास्क कुछ देर के लिए उतार दिया था। लेकिन जब वहां एक परिवार को देखा उन्होंने मास्क लगा लिया था। साथ ही वह वहां से चले गए थे। सैफ ने आगे कहा कि हम जिम्मेदार और कानून की पालना करने वाले नागरिक हैं। 

सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल 

बता दें कुछ दिन पहले करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव के पास घूमते हुए नजर आए थे। इस दौरान सैफ और तैमूर बिना मास्क के मरीन ड्राइव पर घूम रहे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उन्हें मास्क नहीं पहनने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। लोगों ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया था कि वह लाॅकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Content Writer

Bhawna sharma