एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए करवाई 50 सर्जरी, अब मिली 10 साल की सजा

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 06:30 PM (IST)

लड़कियां हॉलीवुड व बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और एक्सपेरिमेंट करती हैं। कई बार तो वह उन्हें पूरी तरह से काॅपी करने के चक्कर में सारी हदें पार कर देती है। हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की खूबसूरती के कई फैंस हैं। इन्हीं फैंस में से एक है ईरान की रहने वाली सहर ताबर। सहर एंजेलिना की खूबसूरती की इस कदर दीवानी है कि उसे इस दिवानगी के चलते अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुना दी गई हैं। 

सहर ताबर को मिली 10 साल की सजा

सहर ताबर को पिछले साल ईरान में गिरफ्तार किया गया था। सहर को गिरफ्तार करने की वजह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना थी। उनके वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि सहर ने सोशल मीडिया पर कुछ गलत तस्वीरें शेयर की थी जिस वजह से उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई है। इसका एक कारण यह भी है कि ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर बाकी हर तरह के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर प्रतिबंध लगा है।

एंजेलिना की तरह दिखने के लिए करवाई 50 सर्जरी

सहर ने एंजेलिना कि तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की 50 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिसके चलते उनका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया था। सहर अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। जिनमें उनका चेहरा काफी डरावना दिख रहा था। तभी से सहर ताबर के खिलाफ ईरान में विरोध किया जा रहा था। लोग उन्हें जोंबी एंजेलिना जोली भी कहकर भी बुलाते हैं। सहर ताबर का असली नाम फतेमेह ख‍िशवंद है। 

40 किलो तक किया अपना वजन

जिसके बाद पिछले साल पांच अक्तूबर को ईरान पुलिस ने सहर को सहर ईशनिंदा, हिंसा भडकाने, गलत तरीके से पैसे कमाने, युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एंजेलिना जितना वजन करने के लिए सहर ने डाइट को भी कंट्रोल किया और अपने वजन 40 किलो तक कर लिया। इसके बाद स्पेशल डाइट को फॉलो करते हुए उसने अपने शरीर के वजन को न ही कम होने दिया न ही बढ़ने दिया। इतना ही नहीं सहर ने अपने गाल तक छिदवाए हैं।

Content Writer

Bhawna sharma