कब्ज और बबासीर का रामबाण इलाज है भीगा हुआ अंजीर

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 02:49 PM (IST)

अंजीर मल्‍बेरी फैमिली का एक लोकप्रिय मौसमी फल है। अंजीर में बहुत से गुण पाए जाते हैं । भारत में इसे सूखे और ताजे दोनों तरह इस्तेमाल किया जाता है। अंजीर बैंगनी, हरे और अन्य कई रंगों में पाया जाता है। यह खाने में मीठा और छोटे-छोटे बीजों से भरा होता है । इस फल को स्वाद के तौर पर ही नही खाया जाता बल्कि इसके और भी कई आयुर्वेदिक फायदें हैं। आइए जानते हैं अंजीर में कौन -कौन से और गुण छिपे हैं। 
 


 डायबिटीज
ताजा अंजीर रसदार गुदे और कुरकुरे बीजों से भरा होता है। भारत में यह सूखे फल के रूप में भी मिल जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग ताजा अंजीर खाना पंसद करते है। इसमे कम कैलोरी और शुगर होती हैं जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

 


 वजन घटाने में करता है मदद
अंजीर फाइबर का पावरहाउस होता है। यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है। इसे खाने से भूख से राहत मिलती है और दोबारा जल्दी भूख नही लगती और यह वजन घटाने में बहुत हैल्प करता है।



 कब्ज करता है दूर 
कब्ज के लिए यह एक आसान घरेलू उपाय है। इसके लिए सूखे अंजीर के बीज रात को भिगोकर सुबह खाने से कब्ज से आराम मिलता है। सूखा अंजीर खाने से पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

 

 अन्य गुण 
सूखे अंजीर में ताजे अंजीर के मुकाबले 13 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा अंजीर में विटामिन ए, बी और कई मिनरल्‍स पाए जाते है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। 

 बबासीर का ईलाज
बबासीर कब्ज से पैदा होने वाली बीमारी है। यह पाचन क्रिया में खराबी के कारण होती है। इसके लिए 2-3 सूखे अंजीर को पानी में भिगो दें और उन्हें रात भर छोड़ दें। सुबह उनका सेवन करें। एक महीने के लिए रोजाना इसे खाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए खाने में फाइबर से भरपूर फलों सब्जियों को सलाद में खाएं। फास्टफूड से परहेज रखें।

Content Writer

Priya verma