2026 में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित और सोलो फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 02:37 PM (IST)

नारी डेस्क:  महिलाएं अब यात्रा सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं करतीं, बल्कि वो ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां सुरक्षा, आराम और स्वतंत्रता का पूरा अनुभव मिले। हाल ही में दिल्ली में हुए एक ट्रैवल इवेंट में ट्रैवल इंफ्लुएंसर और एक्टर शेनाज़ ट्रेजरी ने महिलाओं के लिए 2026 में घूमने के लिए सबसे सुरक्षित और सोलो फ्रेंडली जगहों की जानकारी दी। उनका कहना है कि अब महिलाएं बिना डर और बिना किसी समझौते के दुनिया घूमना चाहती हैं। उन्होंने जो जगहें सुझाई हैं, वे केवल खूबसूरत ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, सोलो ट्रैवल फ्रेंडली और मानसिक रूप से सुकून देने वाली हैं। आइए जानते हैं शेनाज़ ट्रेजरी की लिस्ट...

भारत में सुरक्षित और सोलो फ्रेंडली डेस्टिनेशन

मुन्नार, केरल

हरियाली से ढकी चाय की पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत वातावरण। भीड़ कम और लोकल लोग मददगार और सम्मानजनक। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए आराम और सुकून का अनुभव।

PunjabKesari

फोर्ट कोच्चि, केरल

समुद्र के किनारे स्थित, कला और इतिहास से भरा इलाका। कैफे, आर्ट स्पेस और गलियां घूमने के लिए बहुत अच्छी। महिलाओं को यहाँ स्वतंत्रता का एहसास होता है, सुबह या शाम को अकेले घूमना सुरक्षित।

मेघालय

“ईस्ट का स्कॉटलैंड” के नाम से मशहूर। लिविंग रूट ब्रिज, झरने और बादलों से ढके पहाड़। खासी और गारो समाज में महिलाओं की भूमिका अहम है, इसलिए महिला यात्रियों को सुरक्षा और सम्मान महसूस होता है। शिलांग और मावलिननोंग जैसे जगहें सोलो महिला ट्रैवलर्स में लोकप्रिय।

ये भी पढ़ें:  सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 6 काम

नागालैंड

भीड़ से दूर और शांत जगह। कोहिमा और दिमापुर में मजबूत सामुदायिक भावना। लोकल लोग महिलाओं की मदद करने, रास्ता दिखाने और जरूरत पड़ने पर साथ देने के लिए हमेशा तैयार। हॉर्नबिल फेस्टिवल के समय यह जगह और भी जीवंत और सुरक्षित होती है।

PunjabKesari

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

साफ-सुथरे और शांत बीच। सीमित नाइटलाइफ और कड़े लोकल नियम सुरक्षा का अहसास दिलाते हैं। स्वराज और शहीद द्वीप पर अकेले घूमना और स्नॉर्कलिंग करना आसान और सुरक्षित। विदेश में सुरक्षित और सोलो फ्रेंडली डेस्टिनेशन फुकेत, 

थाईलैंड महिलाओं के लिए फ्रेंडली डेस्टिनेशन

वेलनेस रिट्रीट, स्पा और महिला केंद्रित स्टे ऑप्शन उपलब्ध। आइलैंड होपिंग, बीच एक्टिविटीज और सोलो ट्रैवल आम हैं।

वियतनाम

तेजी से सोलो महिला ट्रैवलर्स की पसंद बन रहा है। हनोई और होई आन जैसे शहर सुरक्षित, बजट फ्रेंडली और घूमने में आसान। स्ट्रीट फूड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और रात में भी पैदल घूमना सुरक्षित। महिलाओं को यहाँ स्वागत महसूस होता है, न कि सिर्फ देखा जाना। शेनाज़ ट्रेजरी की सलाह है कि महिलाएं अब डर के बिना और अपने आत्मविश्वास के साथ यात्रा करें। ये जगहें सिर्फ सुंदरता ही नहीं देतीं, बल्कि सुरक्षा और मानसिक सुकून का भी भरोसा देती हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static