6 तरह के कैंसर से बचाता है 1 कटोरी सरसों का साग, आंखों के लिए तो वरदान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 05:41 PM (IST)

पंजाब का फेमस सरसों का साग सिर्फ पंजाब में ही बल्कि कई और जगहों पर भी खाया जाता है। इसमें सिर्फ स्वाद का ही तड़का नहीं होता बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अपने गुणों के कारण, साग का जिक्र हरी सब्जियों में सबसे पहले लिया जाता है। प्रोटीन, फाइबर के अलावा इसमें  कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे-बहुत सारे जरूरी न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर कम होता है।

सरसों के साग में मौजूद न्यूट्रीशन

साग में विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। 113 ग्राम साग की कटोरी में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें 59.9 कैलोरी, 499.5mg सोडियम, 6g कार्बोहाइड्रेट, 3g शुगर, 1g फाइबर पाया जाता है।

अब जानते हैं साग खाने के फायदे

1. 6 तरह के कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर साग, शरीर को डीटॉक्सीफाई कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर को 6 तरह (ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी) के कैंसर से बचाया जा सकता है क्योंकि साग कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता। 

2. आंखों की रोशनी बढ़ाए

साग को विटामिन-ए का पावरहाउस माना जाता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। यह आंखों की मासंपेशियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।

3. दिल के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें भी साग खाना चाहिए। इससे फोलेट का निर्माण अधिक होता है। दिल का दौरा और हाइपरटेंशन जैसी दिक्कतें भी दूर रहती है।

4. मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

सरसों के साग में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर की मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है।। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। फाइबर युक्त फूड खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती है।

5. वजन घटाए

साग में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।

6. मजबूत हड्डियां

साग, हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी होते है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो इसकी रिकवरी के लिए साग का सेवन फायदेमंद होता है।

Content Writer

Vandana