अमिताभ बच्चन की नातिन कर रही इस एक्टर को डेट, नव्या नंदा के हर पोस्ट पर Rumour Bf बरसाता है ढेर सारा प्यार!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 03:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है इन दिनों वो अपनी लव लाइफ की लेकर लाइमलाइट में है। रिपोर्ट्स की माने तो वो एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही है। सिद्धांत हाल में ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गहराइयां में नजर आए थे। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के काफी बोल्ड सीन्स देखने को मिले थे।

पहले मिजान जाफरी के साथ जुड़ा था नाम

पहले कहा जा रहा था कि नव्या नवेली नंदा जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को डेट कर रही है लेकिन मिजान ने खुद एक इंटरव्यू में इन सब बातों को महज अफवाह बताया था। मिजान ने कहा था कि नव्या उनकी सिर्फ अच्छी फ्रेंड हैं। मिजान ने ये भी कहा था कि उन्हें इन अफवाहों के कारण अजीब सा महसूस होता है। दरअसल, इनके बीच डेटिंग के खबरें तब शुरू हुई थी जब मिजान नव्या की हर पोस्ट पर कमेंट करते थे। कई बार दोनों को एक साथ घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था हालांकि अब नई रिपोर्ट के मुताबिक नव्या सिद्धार्थ को डेट कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद किया था रिएक्ट

इनकी डेटिंग अफवाहें तब तेज हुई जब सिद्धार्थ ने नव्या की तस्वीर पर कमेंट किया।  दरअसल, नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक दुकान के पास खड़ी हैं। तस्वीर पर सिद्धार्थ ने कमेंट किया जिसके बाद इनके लिंकअप की खबरें की चर्चा शुरू हो चुकी है। वैसे इससे पहले भी इनके लिंकअप की खबरें सामने आ चुकी है। हालांकि एक बार इस पर रिएक्शन देते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था नव्या नवेली के साथ उनका सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है।

वही दूसरी ओर सिद्धांत यह भी कह चुके है कि वो किसी लड़की को डेट कर रहे है। सिद्धांत ने ये भी बताया था कि वो जिस लड़की को डेट कर रहे हैं वो इंडस्ट्री से जुड़ी है लेकिन एक्ट्रेस नहीं है। अब इस सिद्धार्थ के इंटरव्यू को लेकर भी लोग नव्या की तरफ इशारा कर रहे हैं क्योंकि नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है लेकिन उनके रिश्तेदार इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

बता दें कि नव्या एक हेल्थकेयर कंपनी की फाउंडर हैं, जो महिलाओं की सेहत पर फोकस करती है। वो कई बार महिलाओं से जुड़े इश्यूज पर बोलती दिखाई थी। वो श्वेता बच्चन की बेटी है भले ही वो बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है लेकिन वो इंडस्ट्री में हो रही पार्टिज और इवेंट का हिस्सा जरूर बनती है।
 

Content Writer

Priya dhir