Health: रूबी पहनने के ये 6 फायदे नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 12:27 PM (IST)

धार्मिक विचारों वाले लोग अच्छी किस्मत के लिए रूबी पहनना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। जी हां रूबी पहनना सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सेहत के नजरिए से भी अच्छा होता है। चलिए आज हम आपको रूबी पहनने के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इसे पहनना शुरू कर देंगे।

क्यों फायदेमंद है रूबी?

दरअसल, रूबी पहनने की सलाह उन लोगों की दी जाती है, जिनका सूर्य कमजोर हो। सूर्य इंसान के आत्मबल, विश्वास, विकास को ही नहीं बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। जी हां, इससे डिप्रेशन, हड्डी रोग, अपच, पीलिया, दस्त, रीढ़ की समस्याएं, लो और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी घेर लेती हैं। ऐसे में रूबी पहनने से आप इन सभी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

रूबी पहनने के फायदे

दिमाग को करे तेज

अगर आप में भी एकाग्रता और आत्मविश्वास की कमी है तो रूबी पहनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बेहतर होती है।

डिप्रेशन से लड़ने में मददगार

सूर्य कमजोर होने से मानसिक परेशानियां जैसे तनाव और डिप्रेशन हो सकता है। ऐसे में रुबी न केवल डिप्रेशन जैसी समस्या से लड़ता है बल्कि इससे आपका गुस्सा भी शांत करता है।

ग्लोइंग स्किन और मजबूत हड्डियां

सूर्य स्किन डिजीज के साथ हड्डियों को भी कमजोर करता है। ऐसे में रूबी पहनकर आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

दिल से संबंधित रोगों और लो ब्लड प्रैशर के मरीजों के लिए रूबी रत्‍न पहनना बहुत फायदेमंद होता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इस रत्न को पहनने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इतना ही नहीं, इससे आंखों से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो आप तांबे की अंगूठी में रूबी डलवा कर पहनें। अपच, पीलिया, दस्त, रीढ़ की हड्डी, लो व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी इस रत्न को पहनने से ठीक हो जाएगी।

Content Writer

Anjali Rajput