Dilaik House में 2 नहीं आने वाले हैं 3 मेहमान, Rubina की छोटी बहन Rohini Dilaik ने दी गुड न्यूज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2023 - 07:13 PM (IST)

टीवी की किन्नर बहू शक्ति उर्फ सौम्या यानि हमारी रूबीना दिलायक, इस समय अपनी प्रैग्नेंसी पीरियड को एंज्वॉय कर रही हैं। जल्द ही उनके घर में ट्विंस बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली है। वैसे, आपको बता दें कि दिलायक परिवार में एक और खुशी जल्द ही आने वाली है। रूबीना की छोटी बहन रोहिणी भी इस समय प्रेगनेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Dilaik (@rohinidilaik)

रूबीना की छोटी बहन रोहिणी रहती हैं लाइमलाइट से दूर

रूबीना की यू-ट्यूबर बहन ज्योतिका के बारे में तो सब जानते हैं। वह आए दिन अपने ब्लॉग्स शेयर करती ही रहती हैं लेकिन सबसे छोटी बहन के बारे में कम ही लोगों को पता है हालांकि जब रोहिणी की शादी हुई थी तो तीनों दिलायक बहनें लाइमलाइट में आई थीं। बहुत से लोगों को रूबीना की इस बहन के बारे में जानकारी तब हुई थी जब उनकी शादी थी और रोहिणी इंडिया में आई थी। चलिए बताते हैं कि रूबीना की यह बहन कहां रहती हैं और क्या करती हैं। अपनी बड़ी बहनों की तरह रोहिणी, बिलकुल भी लाइमलाइट में नहीं रहती। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Dilaik (@rohinidilaik)

केनेडा में रहती हैं रोहिणी

वह एकदम सिंपल लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। वहीं लुक के मामले में भी वह अपनी बहनों से काफी अलग दिखती हैं। वह चब्बी-चब्बी गर्ल है। अभी कुछ दिन पहले ज्योतिका ने एक ब्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह अपनी छोटी बहन रोहिणी के घर ही गए हुए थे। रोहिणी इंडिया नहीं केनेडा में रहती हैं काफी सालों से वह कैनेडा में ही पर सेटल हैं और रोहिणी दिलायक ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सार्थक त्यागी से शादी की है। सार्थक भी विदेश में ही रहते हैं। अपनी शादी पर ही रोहिणी करीब 4 साल बाद लौटी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Dilaik (@rohinidilaik)

पति के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड को कर रही हैं एज्वॉय

रोहिणी खाने-पीने और घूमने की काफी शौकीन हैं। बता दें कि रोहिणी भी फूड ब्लॉगर हैं।  वह अपनी कुछ खास पोस्ट इंस्टाग्राम और अपने यू-ट्यूब पेज पर शेयर करती ही रहती हैं। वह कई तरह की यम्मी डिशेज बनाती हैं और उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पेज पर शेयर भी करती रहती हैं और अच्छे खासे व्यूज भी मिलते हैं। अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज भी उन्होंने अपने ब्लॉग में शेयर की थी। वहीं अब वह पति के साथ अपनी प्रैगनेंसी पीरियड एज्वॉय करती दिख रही हैं और पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं।

Content Writer

Vandana