रुबीना ने शेयर की अपनी Pregnancy Journey, बताया गुड न्यूज सुनने के बाद कैसा था पति का रिएक्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 06:00 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की हैं तब से फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए एक्साइटेड हैं। इन दिनों लॉस रुबीना एंजिलेस में बेबीमून मना रही हैं। रुबीना और अभिनव का यह पहला बच्चा होगा। एक्ट्रेस भी इन दिनों अपने से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर कर रही हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में बताया है। तो आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने किन-किन चीजों के बारे में बताया है...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

व्लॉग में बताई प्रेग्नेंसी जर्नी

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग के जरिए बताया कि - 'बतौर पेरेंट्स हमारी यह नई जर्नी शुरु होने वाली है, यह हमारी जिंदगी का एक नया चैप्टर है।' अभिनव ने कहा कि - 'हम नई चीजों को फील कर रहे हैं। यह एक हैप्पी मोमेंट है।' वहीं रुबीना ने बताया कि- 'जब मैंने अभिनव को अपने मां बनने की गुडन्यूज दी तो उनका रिएक्शन काफी बेशकीमती था।  कुछ चीजें जो हमने प्राइवेट रखी हैं। मैं नर्वस हूं और अभिनव इस पूरी जर्नी को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं। मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं ये मिक्सड रिएक्शन्स हैं।' 

बेबीमून एंजॉय कर रही हैं रुबीना 

'मेरी ये नई जर्नी कैसी रहेगी इसे लेकर मैं बहुत ही एक्साइटेड और नर्वस दोनों ही हूं। मैंने अभी खुद के लिए समय लिया है और मैं बेबीमून पर हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

घूमने के शौकिन है अभिनव और रुबीना

रुबीना और अभिनव दोनों ही घूमने फिरने के काफी शौकिन हैं। दोनों साथ में अक्सर नई-नई जगहें एक्सपलोर करते हैं।

2018 में हुई थी शादी 

कपल ने 2018 में शादी की थी और शादी के 5 साल बाद दोनों अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि एक समय था जब दोनों ने अपने रिश्ते पर काम किया और आज दोनों साथ में काफी खुश हैं और अपने बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


 

Content Writer

palak