रुबीना की बहन ज्योतिका ने की अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, होमटाउन में हुई प्राइवेट सेरेमनी!

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 01:40 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस व बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक की बहन ज्योतिका दिलाइक ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रजत शर्मा के साथ सगाई कर ली है। जी हां, यह सगाई सेरेमनी हिमाचल में हुई। सगाई में दोनों की फैमिली के सदस्य ही शामिल हुए। सगाई की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

अपनी सगाई के दिन ज्योतिका ने पर्पल कलर की आउटफिट पहनी थी जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थी। वहीं उनके मंगेतर व्हाइट कुर्ता पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। एक तस्वीर में ज्योतिका मंगेतर रजत और परिवार वालों के साथ नजर आ रही हैं। बहन के फंक्शन में रुबीना का भी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। रुबीना ने मटैलिक साड़ी पहनी थी। वहीं अभिनव इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

चलिए आपको बताते है कि ज्योतिका के मंगेतर है कौन? ज्योतिका के मंगेतर रजत कंटेंट क्रिएटर हैं। रजत और ज्योतिका अक्सर यूट्यूब ब्लॉग बनाते है, जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने को मिलती है। रजत का सोशल मीडिया अकाउंट दोनों की तस्वीरों से भरा पड़ा है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

वही, ज्योतिका दिलाइक एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह अपनी बहन रुबीना को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 14 में भी पहुंची थीं। हाल में ही ज्योतिका मंगेतर रजत और अपनी दीदी जीजा के साथ वेकेशन पर गई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

Content Writer

Priya dhir