पायल-संग्राम का शाही रिसेप्‍शन, नई नवेली दुल्हन की अदाएं देखते रह गए लोग

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 01:36 PM (IST)

एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने  वेडिंग रिसेप्‍शन की, जिसकी तस्वीरें साेशल मीडिया में छाई हुई है। दोनों के चेहरे में खुशी साफ नजर आ रही है। 

नई नवेली दुल्हन  पायल ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हाथों में चूड़ा, गले में नेकलेस, इयररिंग्स, खुले बाल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। 


वहीं संग्राम की बात करें तो वो फ्रॉर्मल सूट में वो बेहद ही हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले, पायल और संग्राम ने दिल्ली में एक शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की थी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर  सहित कई लोकप्रिय राजनेता और सेलेब्स शामिल हुए थे।


फैंस इस खूबसूरत जोड़े की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन दोनों की शादी का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। दोनों एक-दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे थे। इसके अलावा दोनों कपल लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। 

शादी के दिन एक्ट्रेस  लाल रंग के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थी। उन्होंने  लाल मोतियों और गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और भी निखारा था, वहीं संग्राम सिंह ने आइवरी कलर का आउटफिट कैरी किया।


 

Content Writer

vasudha