विश्व के शाही महल, घूमने के लिए दूर-दूर से आते है टूरिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 05:23 PM (IST)

पुराने समय के कई ऐसे राजाओं और सम्राटों संपत्ति है जो आज ऐतिहासिक स्थल, स्मारक और संग्रहालय के रूप में इतिहास में दर्ज हो चुके है। आज यहीं एसिहासिक स्थल लोगों  के आकर्षण का केन्द्र बने हुए। हम आपको कुछ ऐसे ही शाही महलों के बारे में बताएंगे, जो बैशक सदियों पुराने है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी वैसे ही बनी हुई है। 


1. मैसूर पैलेस, इंडिया


इंडिया की शान अंबा विलास मैसूर शहर में स्थित है। वोड़ेयार्स मैसूर का पूर्व शाही परिवार है। इस महल में 2 दरबार हॉल है। ऐसा माना जाता है कि किसी जमाने में यहां शाही अदालत की बैठकें लगा करती थी। भारत में ताजमहल के बाद मैसूर पैलेस टूरिस्टों के आकर्षण का केन्द्र है। 

2. पैना नेशनल पैलेस, पुर्तगाल


यह महल सन् 1842 में पुर्तगाल के राजा फर्डिनेंड द्वारा निर्मित करवाया गया था।  1885 में राजा की मृत्यु हो गई। आज यह टूरिस्टों का पसंदीदा प्लेस बना हुआ, जहां दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते है। इस महल को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। 

3. स्कॉनब्रुन पैलेस, वियना


इस महल में 1441 शाही और आलिशान कमरे हैं। इस महल को सम्राट लियोपोल्ड-1 ने बनाया। इस महल का पार्क काफी खूबसूरत है। यहां पहाड़ की 60 मीटर ऊंची चोटी पर संगमरमर का एक कुंज भी है।

4. समर पैलेस, चीन


बीजिंग में स्थित यह महल और कुनमिंग लेक टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र है। जिसका तीन तिमाही हिस्सा पानी में है। 1750 में यहां बने बगीचों को बढ़ाया गया। 

5. पैलेस ऑफ वर्सेल्स, फ्रांस


फ्रांस महल को 1624 में लुई तेरहवें के द्वारा बनाया गया। इस महल के अंदर एक मीटर ऊंचा और आधा टन का एक झूमर लगाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक लीड लाइटिंग सिस्टम भी है।


 

Punjab Kesari