Eid Party में बॉलीवुड सेलेब्स का रॉयल लुक, कंगना का स्वैग और सोनाक्षी की स्माइल की रही चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 10:56 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक धमाकेदार पार्टी की, जिसमें सितारों ने खूब रंग जमाया।  ट्रैडीशनल वियर में स्पॉट हुए बॉलीवुड सेलेब्स बेहद खूबसूरत नजर आए।  दीपिका पादुकोण, शहनाज गिल, जैकलीन फर्नांडीज से लेकर सुष्मिता सेन के ईद लुक पर डालें एक नजर।

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और  रणवीर सिंह भी इस पार्टी का हिस्सा बने। दीपिका जहां काले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई तो वहीं रणवीर हर बार की तरह फंकी लुक में दिखे।

ईद पार्टी के लिए कियारा आडवाणी ने  इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को चुना।  इस सफेद  आउटफिट केसाथ उन्होंने मैचिंग सेट कैरी किया साथ ही बालों को ढीला रखा।


ईद पार्टी में कंगना रनोट ने सफेद चमकीला शरारा पहनकर वाहवाही लूट ली। उन्होंने बड़े-बड़े ईयरिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में सुष्मिता सेन भी शातिल हुई। डार्क पिंक कलर में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।


सोनाक्षी सिन्हा  मींट ग्रीन कलर की साड़ी में कमाल की दिखी।  ऑफ शोल्डर ब्लाउज और कातिलाना स्माइल ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिया।


हर बार की तरह इस बार भी  करिश्मा पार्टी में सबसे सुंदर मेहमान बनकर पहुंची थी। पर्पल शेड के शरारा सेट के साथ उन्होंने लॉन्ग कुर्ती कैरी की। सूट पर ओवरऑल सुनहरी कलर की वर्टिकल स्ट्राइप्स और चुनरी पर फ्लोरल प्रिंट किया गया था।


जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने भी इस पार्टी में पहुंचर चार चांद लगा दिए।

 

Content Writer

vasudha