शादी में आदित्य-अनुष्का का दिखा Royal Look, दूल्हा- दुल्हन की एक दूसरे पर टिकी रही नजरें

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 10:36 AM (IST)

जिसका फैंस को बेसब्री से  इंतजार था,वो घड़ी आ ही गई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए  हैं। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीरों पर लोग प्यार लूटा रहे हैं।


शादी के दिन दूल्हा- दुल्हन का स्टाइल कुछ अलग ही था। जहां  अनुष्का ने रेड को ना चुनकर पेस्टल पर्पल कलर का लहंगा पहना वहीं आदित्य की क्रीम कलर की शेरवानी उन्हे रॉयल लुक दे रही थी। 

दोनों ने अपनी शादी को खूब Enjoy किया, जिसकी गवाह ये तस्वीरें हैं।

आदित्य कार में बैठकर शादी के वेन्यू तक पहुंचं, इस दौरान वह बरातियों के साथ खूब नाचते दिखाई दिए। 

वरमाला से समय आदित्य ने अनुष्का का हाथ पकड़ा हुआ है और वह उन्हें कुछ कहते नजर आए। पूरी शादी में दूल्हा- दुल्हन की नजरें एक दूसरे पर ही टिकी हुई थी।


शादी के बाद ये कपल मीडिया से भी मिलने पहुंचे, इस दौरान  सिंदूर लगाए अनुष्का बेहद प्यारी लग रही थी।  

Content Writer

vasudha