Royal Family में नहीं बोले जाते ये शब्द, इन पर है खास पाबंदी!

punjabkesari.in Wednesday, May 02, 2018 - 05:29 PM (IST)

रॉयल शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही हाई-फाई इनका रहन-सहन होता है। शाही परिवार की बात करें तो ब्रिटिश रॉयल फैमिली का नाम सबसे पहले लिया जाता है और इनके बारे में जुड़ी हर बात को जानने के लिए लोग बहुत उत्सुक होते हैं। उनके आउटफिट्स,ज्वैलरी,ठाठ-बाठ,उठने-बैठने का सलीका देखकर हर किसी के मन में एक बार यह ख्याल जरूर आता है कि उनका लाइफस्टाइल भी इसी तरह का होना चाहिए था। इस परिवार का हिस्सा होना जितने सौभाग्य की बात है, उतना ही इन्हें सख्त नियमों और कानूनों का पालन करना पड़ता है। 
 

रॉयल फैमिली के सदस्यों को कुछ नियमों में बंध कर रहना पड़ता है। इनमें शब्दों को लेकर भी बहुत बंदिशें होती हैं, वह आम लोगों की तरह हर शब्द को अपनी बोलचाल में इस्तेमाल नहीं कर सकते। आइए जानते हैं कौन से हैं ये शब्द। 


1. आम बोलचाल में लोग झट से दूसरों को सॉरी बोल देते हैं। इसे शिष्टाचार की निशानी माना जाता है। शाही परिवार के सदस्य सॉरी तो बोल सकते हैं लेकिन पार्डन शब्द का वह इस्तेमाल नहीं कर सकते। रॉयल सदस्यों इस शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते। 
 

2. शाही परिवार में टॉयलेट शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसकी जगह पर लू शब्द बोला जाता है। 

3. भीनी-भीनी खुश्बू के लिए परफ्यूम यूज किया जाता है। घर से बाहर निकलते समय ज्यादातर लोग परफ्यूम लगाते हैं। रॉयल लाइफस्टाइल में भी परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन वह बोलने में इस शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते। वह परफ्यूम की बजाए सेंट कहते हैं।
 

4. रॉयल परिवार में बचपन से ही बच्चों को गरिमा में रहना सिखाया जाता है क्योंकि इस परिवार के लोग बहुत शालीन और सभ्य माने जाते हैं। उनके हर फैसले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं, अपने सलीके को बनाए रखने के लिए उन्हें सदियों से चली आ रही परंपराओं को मानना पड़ता है। 

5. लोकतंत्र में जहां देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, वहीं राजतंत्र में रॉयल परिवार के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल सकता। 

 

Punjab Kesari