Wooden के साथ छत को दें अलग लुक, सबसे हटके दिखानी है Roof तो यहां से लें Ideas

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 12:24 PM (IST)

घर की सजावट हर कोई अलग-अलग तरीके से करनी पसंद करता है। कुछ लोग डेकोरेटिव आइटम्स के साथ घर सजाते हैं तो कुछ छोटे-छोटे प्लांट्स के साथ अपने घर को अलग लुक देते हैं। परंतु आशियाने के साथ यदि छत भी अच्छी सजी हो तो घर की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर की छत को सजाने की सोच रहे हैं तो लकड़ी के साथ अपनी छत सजा सकते हैं। खासकर वुडन वर्क तो आपकी छत को एक अलग लुक देगा। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे डेकोर आइडियाज बताते हैं जिनके जरिए आप अपनी छत सजा सकते हैं। 

वुडन की छत के साथ अंदर आप इस तरह कुर्सियां रखकर अपनी छत पर सभी के बैठने के लिए जगह अरेंज कर सकते हैं।

आप चाहें तो लकड़ी के इस तरह के छोटे-छोटे सोफे बनाकर पीछे ग्रीनरी के साथ सजा सकते हैं। 

लकड़े के सोफे पर आप कुशन्स भी रख सकते हैं। छत पर ग्रीनरी बनाकर आप छत पर ही छोटे-छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं। 

पीछे लकड़ी की दीवार बनाकर उसमें आप इस तरह के रंग-बिरंगे पौधे भी लगा सकते हैं। 

ऑल वुडन का छोटा सा एरिया बनाकर इसमें आप यहां पर कुर्सियां भी लगा सकते हैं। 

छत पर आप ऐसा एक बैठने के लिए एरिया बनवा सकते हैं जिसमें छोटे-छोटे टूल्स और डेकोरेटिव आइटम्स आप सजा सकते हैं।

स्टेर्यस के जैसै आप अपनी छत को एक अलग तरह की लुक दे सकते हैं। 

आप चाहें तो छत पर पानी की फुव्वारा भी बनवा सकते हैं। इससे आपकी छत को एक अलग तरह का लुक मिलेगा।

अकेले छत पर इस तरह का वुडन कॉर्नर आप मेहमानों के आने के लिए बनवा सकते हैं। 

सारी वुडन कवर के साथ भी आप अपनी छत को अलग तरह का लुक दे सकते हैं। 

Content Writer

palak